Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » माटीकुंडा सिविक वोलेंटियर हत्या मामले में 12 गिरफ्तार

माटीकुंडा सिविक वोलेंटियर हत्या मामले में 12 गिरफ्तार

उत्तर दिनाजपुर। इस्लामपुर के माटीकुंडा मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मुख्य आरोपी माटीकुंडा-एक ग्राम पंचायत प्रधान महबूब आलम भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को. . .

उत्तर दिनाजपुर। इस्लामपुर के माटीकुंडा मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मुख्य आरोपी माटीकुंडा-एक ग्राम पंचायत प्रधान महबूब आलम भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को मुख्य आरोपी सहित इस्लामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया।
शुक्रवार को जेल वैन में बैठे आरोपी महबूब आलम ने अपने बचाव में कहा, मैंने किसी को नहीं मारा। उनलोगों ने घर में बम व गोला बारूद जमा कर रखा था। घर के अंदर बाहरी लोगों को जुटा रखा था। डर से मैं खुद नदी किनारे छिपा हुआ था। मेरा नाम घटना से जुड़ा तो मैंने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मैंने शाकिब अख्तर या किसी को भी गोली नहीं मारी। मैं घटनास्थल पर नहीं था।
उधर, गुरुवार की रात पुलिस ने शाकिब अख्तर के शव को पोस्टमार्टम के लिए रायगंज राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुलिस मुर्दाघर भेज दिया। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Trending Now

माटीकुंडा सिविक वोलेंटियर हत्या मामले में 12 गिरफ्तार में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़