Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार शंकर मलाकर ने भरा नामांकन, विपक्ष पर साधा निशाना

माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार शंकर मलाकर ने भरा नामांकन, विपक्ष पर साधा निशाना

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शंकर मलाकर ने आज पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन जमा करने के बाद उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के पश्चात रिटर्निंग. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शंकर मलाकर ने आज पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन जमा करने के बाद उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से उनके नामांकन को स्वीकार कर लिया गया है।

भगवान श्री हनुमान की कृपा से पार्टी का प्रचार और मजबूत होगा

नामांकन के बाद शंकर मलाकर ने कहा कि वे सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ इस महत्वपूर्ण कदम को उठा रहे हैं। उन्होंने दिन के महत्व का जिक्र करते हुए बताया कि एक ओर हनुमान जयंती और दूसरी ओर शुभ महेंद्र क्षण होने के कारण यह दिन उनके लिए विशेष है। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान श्री हनुमान की कृपा से पार्टी का प्रचार और मजबूत होगा।

पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य न होने का आरोप लगाया

संगठन को लेकर आत्मविश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और जनता से अच्छा समर्थन मिल रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल मैदान में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार आनंद बर्मन पर निशाना साधते हुए मलाकर ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से उन्हें छोटे भाई की तरह मानते हैं, लेकिन प्रचार के दौरान उन्हें आम जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि परिस्थिति को देखते हुए ही प्रचार करना चाहिए, अन्यथा अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं।
इसके अलावा, शंकर मलाकर ने पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य न होने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि वर्तमान विधायक और विपक्षी दल आम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने में असफल रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम