Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मालदा में एंबुलेंस ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, मरीज सहित छह घायल

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। एक खड़ी पिकअप वैन को एक एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिसमें एंबुलेंस में सवार‌ रोगी सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह घने कुहासे के बीच घटना पुराने मालदा थाने के नारायण पुर इलाके के 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी।
पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के एक रोगी को उसके परिजन एंबुलेंस से मालदा मेडिकल कॉलेज ले जा‌ रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान एंबुलेंस चालक को झपकी आ गई और नारायण पुर इलाके में 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े एक पिकअप वैन में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी।
घायल लोगों के परिवार ने बताया कि दुर्घटना में अनिता सरकार (21) अस्पताल में भर्ती है। उसने जहर खा लिया था। उसे मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। तभी दुर्घटना हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। बाकी घायलों के नाम कल्याण चौधरी, सुमित्रा सरकार, सुशांत सरकार, कानाई सरकार, और सीमा सरकार हैं। उनका घर गोजाल थाना के रशीदपुर में है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.