Home » हेल्थ » मालदा में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू

मालदा में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू

मालदा। मालदा शहर के गायेशपुर क्षेत्र के महानंदा शिशु उद्यान में एक स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार शाम को किया गया। इस अवसर पर इंग्लिशबाजार नगर. . .

मालदा। मालदा शहर के गायेशपुर क्षेत्र के महानंदा शिशु उद्यान में एक स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार शाम को किया गया। इस अवसर पर इंग्लिशबाजार नगर पालिका के  22 नंबर वार्ड के पार्षद दुलाल सरकार, योग गुरु निर्मल साहा आदि मौजूद थे।
शिविर में तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास करने के महत्व के बारे में बताया गया। इस संबंध में दुलाल सरकार ने बताया कि एक स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं की पहल पर महानंदा शिशु उद्यान द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। योग शिविर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 3 दिनों तक चलेगा। इस योग शिविर में प्रत्येक दोपहर वार्ड की महिलाओं सहित विभिन्न स्थानों के पुरुष व महिलाएं भाग ले सकेंगे। इसके अलावा बाद में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम