Home » देश » मालवीय ने टीएमसी प्रमुख पर बोला हमला, कहा-ममता लोगों से बोलीं कि जो वोट डालने से रोके उसे झाड़ू दिखाएं, अब जनता उन्हें ही आईना दिखा रही

मालवीय ने टीएमसी प्रमुख पर बोला हमला, कहा-ममता लोगों से बोलीं कि जो वोट डालने से रोके उसे झाड़ू दिखाएं, अब जनता उन्हें ही आईना दिखा रही

नई दिल्ली। बीजेपी नेता अमित मालवीय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर लगातार हमलावर हैं। अमित मालवीय ने दावा किया कि बंगाल चुनाव में वोट मांगने पहुंचे तृणमूल उम्मीदवार को जनता झाड़ू दिखा रही. . .

नई दिल्ली। बीजेपी नेता अमित मालवीय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर लगातार हमलावर हैं। अमित मालवीय ने दावा किया कि बंगाल चुनाव में वोट मांगने पहुंचे तृणमूल उम्मीदवार को जनता झाड़ू दिखा रही है।

टीएमसी की भविष्यवाणी उसी पर भारी पड़ी

अमित मालवीय ने X पर लिखा, ‘ममता बनर्जी ने लोगों से कहा था कि जो लोग उन्हें वोट डालने से रोकें, उन्हें वे झाड़ू दिखाएं। अब, पश्चिम बंगाल की जनता ने झाड़ू उठा ली है और वे इसका इस्तेमाल उन तृणमूल नेताओं को भगाने के लिए कर रहे हैं, जो वोट मांगने आए हैं। ऐसा बहुत कम ही होता है कि किसी के अपने ही शब्द इतनी सटीक भविष्यवाणी की तरह उसी पर भारी पड़ जाएं।’
अमित मालवीय ने एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में ममता बनर्जी जनसभा में बोल रही हैं कि जो लोग उन्हें वोट डालने से रोकें, उन्हें वे झाड़ू दिखाएं। एक दूसरे में लोग टीएमसी उम्मीदवार को झाड़ू दिखाकर गांव से जाने के लिए बोल रहे हैं।

अमित शाह ने विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ममता बनर्जी पर सहानुभूति हासिल करने के लिए ‘पीड़ित कार्ड’ खेलने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने अपने 15 साल के शासनकाल में राज्य को विनाश की ओर धकेल दिया है।
बांकुड़ा जिले के छतना और ओंडा तथा पुरुलिया के बाघमुंडी में रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ‘सिंडिकेट राज’ का अंत करेगी और अत्याचार का शिकार महिलाओं को न्याय दिलाएगी।

बीजेपी ने मेरी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश की

ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि बीजेपी ने उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की कोशिश कर निर्वाचन आयोग की मदद से दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से उनकी उम्मीदवारी रद्द कराने का प्रयास किया। लेकिन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उसकी यह कोशिश विफल कर दी। बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से 90 लाख मतदाताओं के नाम ‘‘जबरन’’ हटाने का आरोप भी लगाया। बनर्जी के सामने अपनी भवानीपुर सीट बरकरार रखने के लिए विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की चुनौती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम