Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मुख्यमंत्री ने की घोषणा : बंगाल में 15 नवंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिरकार सोमवार को घोषणा की है कि राज्य में कोरोना की वजह से बंद पड़े स्कूल कॉलेजों को आगामी 15 नवंबर से खोल दिया जाएगा। उत्तरकन्या में प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी को स्कूल और कॉलेज खोलने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बंद पड़े स्कूलों और कॉलेजों को 15 नवंबर से खोल दिया जाएगा। ममता ने पहले ही घोषणा की थी कि दुर्गा पूजा के बाद स्कूल कॉलेज खोले जाएंगे उसी के मुताबिक सोमवार को ममता ने कहा, “15 नवंबर के सारे स्कूल कॉलेज खुल जाएंगे। उसके पहले स्कूल और कॉलेजों को साफ सुथरा करना होगा। उस तरफ मुख्य सचिव को नजर रखने को बोली हूं।”

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 2020 की शुरुआत के साथ ही कोरोना की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। उसके बाद से आज तक सारे शिक्षण संस्थान बंद रहे हैं। कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने कॉलेज खोलने की मांग पर लगातार आंदोलन भी किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा से पहले ही घोषणा कर दी थी कि पूजा के बाद हालात को देखते हुए स्कूल कॉलेज खोलने के बारे में निर्णय लिए जायेंगे। सोमवार को उत्तर कन्या में प्रशासनिक बैठक के दौरान उन्होंने आखिरकार मुख्य सचिव को स्कूल खोलने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने को कहा है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.