Home » लेटेस्ट » मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, हथियार भी बरामद, झारखंड के गुमला में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, हथियार भी बरामद, झारखंड के गुमला में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

रांची। झारखंड के गुमला जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग जंगल में बुधवार की सुबह झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के. . .

रांची। झारखंड के गुमला जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग जंगल में बुधवार की सुबह झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के ठिकाने पर छापा मारा। इस मुठभेड़ में तीन कुख्यात माओवादी मारे गए, जबकि दो अन्य फरार हो गए।
मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए। इनमें एक AK-56 राइफल, एक एसएलआर और एक इंसास राइफल शामिल हैं। इसके अलावा कई मैगजीन और कारतूस भी पुलिस ने जब्त किए हैं। सुरक्षाबलों ने मारे गए तीन उग्रवादियों में से एक की पहचान बेलगड़ा गांव निवासी दिलीप लोहरा के रूप में की है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और कई मामलों में वांछित था। बाकी दो माओवादी की पहचान की जा रही है।
गुमला एसपी हरिश बिन जमा ने बताया, “यह झारखंड पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता है। दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गए। उनके पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और जल्द ही फरार नक्सलियों को भी पकड़ा जाएगा।”
मुठभेड़ के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि माओवादी लंबे समय से जंगल में सक्रिय थे और जबरन लेवी वसूलते थे। वहीं सुरक्षाबलों की कार्रवाई से लोगों में राहत है और इलाके में शांति बहाल होने की उम्मीद जगी है। गुमला और आसपास के जिलों में पिछले कुछ हफ्तों से सुरक्षाबलों ने नक्सल सफाया अभियान तेज कर रखा है। यह मुठभेड़ पिछले एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे पहले भी पलामू और चतरा इलाके में कई नक्सलियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झारखंड सरकार और सुरक्षा एजेंसियां नक्सल समस्या के स्थायी समाधान के लिए सख्त हैं। जंगल में सुरक्षाबलों का अभियान जारी रहेगा और जल्द ही इलाके से माओवादी गतिविधियों को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।
यूएन में भारत ने पाकिस्तान की उड़ाई यूं धज्जियां : कहा -अपने ही लोगों पर बम गिराकर खौफनाक हत्या कर दी..
नई दिल्ली: भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में पाकिस्तान की आलोचना की। साथ ही इस्लामाबाद पर अपने ही लोगों पर बमबारी करने और नई दिल्ली पर निराधार आरोप लगाने के लिए UN का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए धज्जियां उड़ा दीं। यह प्रतिक्रिया उन रिपोर्टों के बाद आई है जिनमें बताया गया था कि पाकिस्तानी वायु सेना ने खैबर पख्तूनख्वा की तिराह घाटी में हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तबाही के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सड़कें मलबे से पटी हुई हैं। वाहन जले हुए हैं और ढही हुई इमारतों से शव बरामद हो रहे हैं।