डेस्क। हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर चीटिंग के आरोप लगाए थे और कहा था- एक नई एक्ट्रेस के साथ संबंध था। अब सुनीता ने एक शर्त पर उन्हें माफ करने की बात कही है। उन्होंने ये भी कहा- ‘ये वो उम्र नहीं है जब मैं इतना तनाव झेल सकूं, मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं।
सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ रिश्ते का खुलासा किया
सुनीता आहूजा और गोविंदा की शादीशुदा लाइफ रोज एक पहेली बनती जा रही है। पिछले काफी समय से दोनों के रिश्ते में कड़वाहट की बातें सामने आई हैं जिसे उन्होंने पिछले साल गणपति के मौके पर साफ-साफ खारिज कर दिया था। इसके बाद सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग के कई आरोप लगाए। उन्होंने यहां तक कह डाला कि गोविंदा का एक नई एक्ट्रेस के साथ संबंध था और उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था।
हालांकि, बाद में गोविंदा ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर सफाई देते हुए उस नई एक्ट्रेस को चुप्पी साधने के लिए धन्यवाद कहा था। उन्होंने कहा था कि उसने उन्हें बचाया है। अब, अपने नए व्लॉग में एक बार फिर सुनीता हाजिर हैं और इस बार भी वही कहानी है… गोविंदा के साथ उनके रिश्ते की। इस बार सुनीता ने उन्हें माफ करने के बारे में बातें की है।
कहा- मैंने बहुत कुछ सहा है लेकिन अब और नहीं
सुनीता ने कहा है, ‘काफी लोगों ने मेरी मासूमियत का फायदा उठाया। मैंने बहुत कुछ सहा है लेकिन अब और नहीं। मैंने अब अपनी पहचान बना ली है। मैं हमेशा इमोशनल रहूंगी क्योंकि 40 साल का रिश्ता रातोंरात नहीं टूटता। लेकिन अब मेरा दिल मजबूत बन गया है।’
सुनीता आहूजा बोलीं- जब मेरे ससुराल वाले आस-पास होते थे तो मैं चुप रहती थी
उन्होंने यह भी बताया कि कैसे बीते समय में पारिवारिक परिस्थितियों ने उनकी आवाज को कैसे आकार दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा सच बोलती हूं। मैं हर महिला से कहती हूं कि वह अपने अधिकारों के लिए वो लड़े। जब मेरे ससुराल वाले आस-पास होते थे तो मैं चुप रहती थी क्योंकि मैं उनसे बहुत प्यार और सम्मान करती थी। लेकिन अब गोविंदा और मैं दोस्त हैं तो मैं क्यों चुपचाप उनकी बातें सुनती रहूं या डर में जीती रहूं?’
‘मैं इतना तनाव झेल सकूं, मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं’
सुनीता ने गोविंदा को माफ करने पर भी बातें कीं। उन्होंने कहा, ‘कुछ कहा नहीं जा सकता। वह मेरे बचपन का प्यार हैं। अगर वह बदल जाते हैं और मेरे नियमों के मुताबिक जीवन जीते हैं तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी।’ उन्होंने ये भी कहा कि वो खबरों में आने वाली हर बात पर ध्यान नहीं देना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘ये वो उम्र नहीं है जब मैं इतना तनाव झेल सकूं, मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं। इस समय आपको अपने पति और बच्चों के सपोर्ट की जरूरत होती है, न कि दबाव डालने की।’