मालदा : भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु शुक्रवार को मालदा के हरिश्चंद्रपुर में हालही में सामूहिक पिटाई में मारे गए प्रवासी श्रमिक के घर जाकर उसके परिवारवालों से मिले। उन्होंने मृत प्रवासी श्रमिक प्रताप मंडल के माता-पिता से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। इस दौरान सायंतन बसु ने कहा कि ममता बनर्जी के बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल में तालिबानी शासन चल रहा है। अगर ऐसा नहीं है तो इस तरह पीट पीट कर एक निरीह श्रमिक की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा मृत श्रमिक लम्बे समय से भाजपा से जुड़े थे। यही कारण है कि सत्ताधारी तृणमूल समर्थित असमाजिक तत्वों की नजर उस पर लगातार रहती थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा वे लोग मृतक के परिवारवालों के साथ खड़े हैं। यदि आवश्यक हुआ तो उन्हें कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया की घटना के इतने दिनों बाद केवल एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है , बाकी अब तक फरार हैं। सायंतन बसु के साथ जिला अध्यक्ष गोविंदा चंद्र मंडल, आईटी सेल के प्रमुख नीलांजन दास समेत कई अन्य नेता उपस्थित थे।
 
				 
															 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
															 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								