Home » कुछ हटकर » मोनालिसा ने अपनी शादी बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम! फरमान के साथ भगवान शिव के दरबार में लगाई हाजिरी, बोली- ये सबके पिता हैं

मोनालिसा ने अपनी शादी बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम! फरमान के साथ भगवान शिव के दरबार में लगाई हाजिरी, बोली- ये सबके पिता हैं

प्रयागराज। प्रयागराज से वायरल हुई मोनालिसा और फरमान खान की लव स्टोरी अब बड़े विवाद में फंसती नजर आ रही है। शादी के महज एक महीने बाद ही इस रिश्ते पर कानूनी संकट मंडराने लगा है। इसी बीच कपल का. . .

प्रयागराज। प्रयागराज से वायरल हुई मोनालिसा और फरमान खान की लव स्टोरी अब बड़े विवाद में फंसती नजर आ रही है। शादी के महज एक महीने बाद ही इस रिश्ते पर कानूनी संकट मंडराने लगा है। इसी बीच कपल का एक नया इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों भगवान के दरबार में नजर आ रहे हैं और एकता व प्रेम का संदेश दे रहे हैं।

शादी पर कानूनी संकट


मोनालिसा और फरमान की शादी उस समय चर्चा में आई थी जब दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर विवाह किया था। अब जांच में सामने आया है कि शादी के समय मोनालिसा नाबालिग थी। इस खुलासे के बाद मामला गंभीर हो गया है और शादी को अवैध बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रिश्ता अब कानूनी रूप से रद्द भी हो सकता है।

बाबा के दरबार में पहुंचे कपल

इन सब विवादों के बीच मोनालिसा और फरमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीरों में दोनों भगवान शिव के दरबार में हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे उनके रिश्ते को बचाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।

पोस्ट का मैसेज बना चर्चा का विषय

कपल ने अपने पोस्ट में लिखा कि शिव बाबा ही सभी के पिता हैं और सभी आत्माएं एक ही परमात्मा की संतान हैं। उन्होंने अलग-अलग धर्मों का हवाला देते हुए कहा कि ईश्वर एक ही है, बस रास्ते अलग हैं। इस संदेश को लोग उनके रिश्ते के बचाव और समाज को जवाब के तौर पर देख रहे हैं।

फरमान पर दर्ज हुई एफआईआर

मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने फरमान खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एट्रोसिटी एक्ट और अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। अगर आरोप साबित होते हैं तो फरमान को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे मामले में अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई और कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम