प्रयागराज। मैं अजमेर पुष्कर आया हुआ हूं, मैं उसे (मोनालिसा) ढूंढने आया हूं। सो फ्रेंड्स, उसका अजमेर में पता नहीं लग पाया। अब मैं जोधपुर जा रहा हूं… ये कहना है प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा के मुस्लिम पति फरमान का। फरमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इसमें फरमान ने बताया कि शादी के बाद मोनालिसा अचानक उसे छोड़कर भाग गई। वायरल वीडियो में फरमान ने बताया कि उसने मोनालिसा को अजमेर में ढूंढा। वो वहां नहीं मिली। अब वो जोधपुर जा रहा है. उसने लोगों ने अपील की कि अगर किसी को भी मोनालिसा के बारे में कुछ भी पता चलता है तो उसे बताएं. वहीं, मोनालिसा की मां का कुछ और ही कहना है।
मोनालिसा की मां ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए गंभीर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को फरमान ने ही गायब किया है और यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। हालांकि, फरमान के इस वायरल वीडियो की यूनिवर्स टीवी भारतवर्ष नहीं करता, लेकिन इसके सामने आने के बाद मोनालिसा के गृहनगर महेश्वर में तनाव और चर्चाओं का बाजार गर्म है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जैसे ही यह खबर मोनालिसा के परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया. मां बेहाल है और पिता सदमे में कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। घरवालों का कहना है कि उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि यह शादी एक बड़े षड्यंत्र के तहत की गई है। परिजनों ने आशंका जताई थी कि यदि कानूनी दबाव बढ़ा, तो बेटी को गायब कर दिया जाएगा।
माला बेचने वाली मोनालिसा की मां ने बताया- करीब 15-20 दिन पहले फरमान ने मेरी बेटी से बहुत थोड़ी देर के लिए बात कराई थी, उसके बाद से न तो बेटी का फोन लगता है और न ही फरमान बात कराता है।आरोप लगाया कि फोन पर बात करते समय फरमान (दामाद) ने बेटी के हाथ से मोबाइल छीन लिया था, जिससे स्पष्ट है कि उसे बंधक जैसा रखा जा रहा था।
कानूनी शिकंजा कसते ही फरार हुई युवती?
यह पूरा मामला तब गरमाया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद युवती की वास्तविक जन्मतिथि का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि मोनालिसा नाबालिग है। इसी आधार पर मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर फरमान के खिलाफ महेश्वर थाने में FIR दर्ज की गई. जैसे ही पुलिसिया कार्रवाई तेज हुई, फरमान का यह गायब होने वाला वीडियो सामने आ गया।