Home » देश » मौत को छूकर निकले 161 यात्री : हवा में फेल हुआ IndiGo विमान का इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मौत को छूकर निकले 161 यात्री : हवा में फेल हुआ IndiGo विमान का इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान को इमरजेंसी स्थिति में लैंड कराना पड़ा। विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना. . .

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान को इमरजेंसी स्थिति में लैंड कराना पड़ा। विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था।

रनवे संख्या 28 पर सुरक्षित लैंडिंग

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की इस फ्लाइट ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी। दिल्ली के करीब पहुंचने पर पायलट को इंजन में संदिग्ध खराबी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद तत्काल एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी कॉल की गई। विमान की लैंडिंग के लिए रनवे संख्या 28 को तैयार रखा गया था, जहां विमान ने सफलतापूर्वक लैंड किया।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 10:53 बजे एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत रनवे की ओर रवाना कर दी गईं। दमकल विभाग ने पुष्टि की है कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है। सभी सुरक्षित हैं और कोई हानि नहीं हुई है।

गुरुग्राम में इंडिगो का मुख्यालय

बता दें कि IndiGo भारत की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा एयरलाइन है। साल 2006 में शुरू हुई इस कंपनी ने बहुत कम समय में भारत के हवाई बाजार के आधे से ज्यादा हिस्से पर अपना कब्जा जमा लिया। इंडिगो का मुख्य मंत्र कम किराया और सही समय है, जिसकी वजह से आम आदमी के लिए हवाई जहाज का सफर काफी आसान हो गया है। इसका मुख्यालय गुरुग्राम में है और दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट इसका सबसे बड़ा केंद्र है।

विमान में कुल 161 यात्री सवार थे

जानकारी के अनुसार, इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई इस तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम