Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » दिल्ली » मौत को दे दी मात : पहले फंदे पर झूला, बचा तो निगला कांच

मौत को दे दी मात : पहले फंदे पर झूला, बचा तो निगला कांच

बालोद। वो कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय और इस कहावत को कई बार सच होते हुए भी देखा होगा। इसी ही एक घटना दिल्ली में सामने आये है, जहाँ एक. . .

बालोद। वो कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय और इस कहावत को कई बार सच होते हुए भी देखा होगा। इसी ही एक घटना दिल्ली में सामने आये है, जहाँ एक बार नहीं, बल्कि कई बार एक युवक ने मौत को मात दी।  सोमवार को दल्ली राजहरा में 30 वर्षीय युवक ने कांच को निगल लिया। जिसके बाद सुबह 11.30 बजे संजीवनी एंबुलेंस के माध्यम से निजी अस्पताल ले गए। यहां भी अगल-बगल पड़ें कांच व अन्य चीज को पकड़कर निगलने का प्रयास कर रहा था। जिसे लोगों ने छुड़ाया। भर्ती होने के पहले ही युवक अस्पताल से भाग गया। जिसके बाद यूनियन ऑफिस दल्लीराजहरा के पास चला गया। वहां भी कांच को निगलने का प्रयास किया। पुलिस व परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
रविवार रात को कमीज को फंदा बनाकर आत्महत्या करना चाह रहा था लेकिन झूलते ही फंदा टूट गया। जिसके बाद सोमवार सुबह से कांच व अन्य चीजों को निगलना चाह रहा था। दल्लीराजहरा पुलिस के अनुसार युवक का मूल निवास स्थान जांजगीर चांपा है। जो अपने मामा के पास झरनदल्ली में निवासरत था। घटना के बाद युवक के मां को बुलाए है। परिजन युवक को ले गए है। वह सुरक्षित है। उसकी मानसिक स्थिति खराब होना बताया गया।

Trending Now

मौत को दे दी मात : पहले फंदे पर झूला, बचा तो निगला कांच में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़