Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देश के इन इलाकों में होगी भारी बारिश

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली: मानसूनी बारिश ने इस साल काफी तांडव मचाया है, जिससे कुछ इलाकों में किसानों की खरीफ की फसलों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। मानसून का अंतिम पड़ाव चल रहा है, लेकिन बारिश अब भी कुछ इलाकों में लोगों की मुसीबत बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून करीब दो हफ्तों की देरी से 28 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत के चरम भागों से वापस लौटने को तैयार है। मौसम विज्ञान विभाग के मौसमी मॉडल ने संकेत दिया है कि महाराष्ट्र से इसका निकास सामान्य से कुछ स्थानों पर थोड़ा विलंबित हो सकता है।

बताया गया कि आम तौर पर, मानसून गुजरात, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से 1 अक्टूबर तक वापस चला जाएगा। हालांकि, पुणे और मुंबई में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के अंत तक मानसून के वापस लौटने के संकेत हैं। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश की गतिविधि 27 सितंबर के बाद काफी कम होने की संभावना है, लेकिन कोंकण में ऐसा नहीं है। कोंकण में अक्टूबर दूसरे सप्ताह तक बारिश कम होने और मौसम सुधरने की संभावना है।

 

बात आने वाले कुछ दिनों के मौसम की करें तो मौसम विभाग द्वारा गिनती के कुछ स्थानों पर ही बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। शनिवार की बात करें तो संभावित रूप से अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय राज्य और यनम, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा की चेतावनी जारी हुई है।बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को भारी बारिश की आशंका जताते हुए तेलंगाना में अलग से अलर्ट जारी किया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.