Home » पश्चिम बंगाल » युवक का फंदे से लटका शव बरामद

युवक का फंदे से लटका शव बरामद

मालदा। मालदा जिले में बुधवार की सुबह एक युवक का शव उसके घर के पास आम बागान के एक पेड़ से लटकता बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में भेजा दिया गया है।. . .

मालदा। मालदा जिले में बुधवार की सुबह एक युवक का शव उसके घर के पास आम बागान के एक पेड़ से लटकता बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में भेजा दिया गया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सौमेन मंडल के रूप में हुई है। परिवार में पत्नी संगीता मंडल, एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक युवक पेशे से ड्राइवर था।
परिवार और स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सदस्यों के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। फिर वह रात को खाया-पीया और अन्य दिनों की तरह घर में सबके साथ सोया। आज सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव घर के बगल के आम के बाग में लटका देखा। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। खबर मिलते ही इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में लाया गया। इस घटना से मृतक युवक के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छाया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम