Home » उत्तर प्रदेश » योगी सरकार का बजट : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 9,12,696 करोड़ रुपये का यूपी सरकार का बजट, जानिए बड़े ऐलान

योगी सरकार का बजट : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 9,12,696 करोड़ रुपये का यूपी सरकार का बजट, जानिए बड़े ऐलान

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 9,12,696 करोड़ रुपये का बजट रखा है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले योगी. . .

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 9,12,696 करोड़ रुपये का बजट रखा है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले योगी सरकार बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। साथ ही, सामाजिक योजनाओं में निवेश करके समाज के हर वर्ग के लिए खुशहाली लाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां जानिए यूपी बजट से जुड़े महत्पूर्ण जानकारियां ..

निवेश, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टार्टअप में यूपी की छलांग

बजट भाषण में बताया गया कि एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग वर्ष 2018-19 के 29वें स्थान से सुधरकर वर्ष 2023-24 में 18वें स्थान पर पहुंच गई है। फरवरी 2024 में चौथे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया, जिसमें अब तक लगभग 50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए हैं, जिनसे करीब 10 लाख रोजगार सृजन की संभावना है। करीब 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ी 16 हजार से अधिक परियोजनाओं के लिए चार ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माण केंद्र बन चुका है, जहां देश के कुल उत्पादन का 65 प्रतिशत हिस्सा तैयार होता है। देश की 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट इकाइयां प्रदेश में स्थित हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44,744 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. स्टार्टअप रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश को ‘लीडर श्रेणी’ में स्थान मिला है।

एसडीजी इंडिया इंडेक्‍स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग बढ़ी

@ वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि हमारी सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है, चाहे कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण हो, अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार हो, औद्योगिक निवेश हो, रोजगार सृजन हो, महिलाओं का सशक्तीकरण हो, युवाओं का कौशल संवर्धन हो, किसानों की खुशहाली हो, गरीबी उन्मूलन हो।
@ वर्ष 2024-2025 में प्रदेश की जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आकलित हुई है, जो गत वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत अधिक है।
प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रुपये है जो वर्ष 2016-2017 में प्रति व्यक्ति आय 54,564 रुपये के दो गुने से अधिक है।
@ वर्ष 2025-2026 में प्रति व्यक्ति आय 1,20,000 रुपये होने का अनुमान है। प्रदेश में हम लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाने में सफल हुये हैं। बेरोजगारी की दर 2.24 प्रतिशत रह गई है।
@ राज्य सरकार द्वारा फरवरी, 2024 में चौथे ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट का सफलतम आयोजन किया गया। एसडीजी इंडिया इंडेक्‍स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग जो वर्ष 2018-2019 में 29 वें स्थान पर थी, बेहतर होकर वर्ष 2023-2024 में 18 वें स्थान पर आ गई है।

पिछले बजट की तुलना में इस बार 12 प्रतिशत बढ़ोत्‍तरी

@ यूपी का इस बार का बजट का आकार 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपए का है। पिछले बजट की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़ोत्‍तरी हुई है।
@ यूपी में अब तक लगभग 50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं जिनसे लगभग 10 लाख रोजगार का सृजन सम्भावित है। अब तक लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश की लगभग 16 हजार से अधिक परियोजनाओं के 4 ग्राउंड ब्रेकिग समारोह सम्पन्न हो चुके हैं।
@उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण केन्द्र है। देश के कुल मोबाइल फोन उत्पादन का 65 प्रतिशत उत्पादन प्रदेश में होता है।
@भारत की 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेन्ट्स इकाइयां प्रदेश में स्थित हैं। प्रदेश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44,744 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
@ उद्योग और तकनीक में निवेश के साथ ही प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्ट अप रैंकिंग में लीडर श्रेणी की रैंकिंग हासिल हुई है।

यूपी में प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख होने का अनुमान

सुरेश खन्‍ना ने कहा कि 2025-2026 में यूपी में प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख होने का अनुमान है। 9 लाख से ज्‍यादा युवाओं को प्रशिक्षत किया गया गया। 5 लाख से ज्‍यादा युवाओं को विभिन्‍न कंपिनयों में नौकरी दिलाई गई। बेरोजगारी दर 2.2 प्रतिशत कमी आई है।

हमारी सरकार ने रिकॉर्ड गन्‍ना भुगतान किया

यूपी के वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि कृषि उत्‍पादन में यूपी नंबर वन है। युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग देंगे। यूपी में एग्री एक्‍सपोर्ट हब बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लगभग 62 किसानों को फायदा पहुंचा गया। हमारी सरकार ने रिकॉर्ड गन्‍ना भुगतान किया है।

गेहूं और आलू उत्‍पादन में यूपी नंबर वन

वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि यूपी में प्रति व्‍यक्ति आय में बढ़ोत्‍तरी हुई है। गेहूं और आलू उत्‍पादन में उत्‍तर प्रदेश नंबर वन है। यूपी में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। यूपी में छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। हम यूपी में डाटा सेंटर बनाएंगे।।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम