Home » मनोरंजन » रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद साथ, प्रोमो में दिखा स्वैग और रेट्रो अंदाज, फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल्स

रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद साथ, प्रोमो में दिखा स्वैग और रेट्रो अंदाज, फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल्स

डेस्क। भारतीय सिनेमा के प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। सुपरस्टार रजनीकांत और दिग्गज अभिनेता कमल हासन एक बार फिर एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म (वर्किंग टाइटल #KHxRK) का निर्देशन ‘जेलर’ फेम नेल्सन दिलीप. . .

डेस्क। भारतीय सिनेमा के प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। सुपरस्टार रजनीकांत और दिग्गज अभिनेता कमल हासन एक बार फिर एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म (वर्किंग टाइटल #KHxRK) का निर्देशन ‘जेलर’ फेम नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं, जबकि संगीत रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं।

प्रोमो में दिखा स्वैग और रेट्रो अंदाज

जारी हुआ 3 मिनट का प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। वीडियो की शुरुआत काफी मजेदार है, जिसमें निर्देशक नेल्सन और अनिरुद्ध के साथ दोनों दिग्गजों की हल्की-फुल्की बातचीत दिखाई गई है। इसके बाद रजनीकांत और कमल हासन एक गैरेज में धांसू एंट्री करते हैं। प्रोमो का सबसे बड़ा आकर्षण वह पल है जब दोनों कलाकार मज़ाक-मज़ाक में यह सवाल पूछते हैं कि आखिर फिल्म का ‘असली हीरो’ कौन है? यह सस्पेंस दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता को दोगुना कर रहा है।

चार दशक का लंबा इंतजार खत्म

रजनीकांत और कमल हासन की जोड़ी आखिरी बार 1979 में फिल्म ‘अलाउद्दीन अद्भुत विलक्कुम’ में साथ दिखी थी। इससे पहले दोनों ने ‘अपूर्व रागंगल’, ‘अवरगल’ और ‘मूंद्रु मुदिचू’ जैसी कालजयी फिल्मों में काम कर सिनेमा जगत पर राज किया था। अब नेल्सन दिलीपकुमार के स्टाइलिश निर्देशन में इन दोनों दिग्गजों को एक साथ देखना वैश्विक सिनेमा के लिए एक बड़ी घटना मानी जा रही है।

रेड जायंट मूवीज का बड़ा दांव

इस फिल्म का निर्माण रेड जायंट मूवीज (Red Giant Movies) कर रहा है। फिल्म के प्रोमो ने संकेत दे दिया है कि इसमें एक्शन और कॉमेडी का वह जबरदस्त तड़का होगा, जिसका फैंस दशकों से इंतजार कर रहे थे। फिलहाल फिल्म के आधिकारिक टाइटल और रिलीज डेट का इंतजार है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम