Home » मनोरंजन » रजनीकांत 51 साल का करियर खत्म कर लेंगे रिटायरमेंट ? आखिरी फिल्म पर शुरू किया काम, कौन करेगा प्रोड्यूस?

रजनीकांत 51 साल का करियर खत्म कर लेंगे रिटायरमेंट ? आखिरी फिल्म पर शुरू किया काम, कौन करेगा प्रोड्यूस?

डेस्क। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। रजनीकांत अपनी आखिरी फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि रिपोर्ट क्या कहती है।साउथ सिनेमा के सुपरहिट अभिनेता रजनीकांत 75 साल की उम्र में. . .

डेस्क। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। रजनीकांत अपनी आखिरी फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि रिपोर्ट क्या कहती है।
साउथ सिनेमा के सुपरहिट अभिनेता रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। वह इस उम्र में भी फिल्मों में लीड रोल निभाकर यंग एक्टर्स को टक्कर दे रहे हैं। साल 2025 में रजनीकांत की फिल्म कुली को फैंस ने काफी पसंद किया और इन दिनों अभिनेता अपनी फिल्म जेलर के सीक्वल में बिजी हैं और इसी बीच अभिनेता ने अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि रजनीकांत अपनी आखिरी फिल्म पर भी प्लानिंग करनी शुरू कर चुके हैं और इसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

आखिरी फिल्म की शुरू की तैयारी

राजनीकांत ने सिनेमा को अपनी जिंदगी के पांच दशक दे दिए हैं। वह बीते 51 साल से अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं लेकिन अब रजनीकांत के रिटायरमेंट से जुड़ा अपडेट आया है। हालांकि, अभिनेता अभी रिटायरमेंट का कोई प्लानन हीं बना रहे हैं और ना ही उन्होंने इससे जुड़ा कोई हिंट दिया है, लेकिन इसके बावजूद रजनीकांत की आखिरी फिल्म को लेकर अपडेट आने शुरू हो गए हैं। दावा है कि अभिनेता अपनी आखिरी फिल्म बेटी सौंदर्या रजनीकांत के साथ करने वाले हैं. ये फिल्म सौंदर्या रजनीकांत ही प्रोड्यूस करने वाली हैं। वलई पेचू की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि रजनीकांत ने बेटी सौंदर्या के साथ कोलाबोरेट करने की तैयारी कर ली है। हालांकि, एक्टर ने अभी ये तय नहीं किया है कि उनकी आखिरी फिल्म कौन सी होगी, लेकिन आखिरी फिल्म को यादगार बनाने के लिए वह तैयारी कर चुके हैं।

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के रिलीज का इंतजार फैंस कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेलसन दिलीप कुमार ने किया है और इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, शिव राजकुमार और विद्या बालन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, रजनीकांत की कमल हासन के साथ भी एक शानदार फिल्म आने वाली है। इस फिल्म का टाइटल अब तक रिवील नहीं हुआ है, लेकिन टेंटेटिव टाइटल Thalaivar174xKH238 रखा गया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम