Home » कुछ हटकर » रणथंभौर: 2 टाइगरों में हिरण को लेकर छिड़ा था युद्ध, कौन जीता? कौन हारा? वीडियो देख सभी दंग

रणथंभौर: 2 टाइगरों में हिरण को लेकर छिड़ा था युद्ध, कौन जीता? कौन हारा? वीडियो देख सभी दंग

डेस्क। जानवरों की प्राइवेसी वैसे तो हमारे यहां कोई मुद्दा नहीं है! लेकिन हां, अगर पर्यटकों को किस्मत से 2 टाइगर देखने को मिल रहा है, वो भी शिकार करते हुए तो उन्हें कम से कम शांति रखनी चाहिए। मगर. . .

डेस्क। जानवरों की प्राइवेसी वैसे तो हमारे यहां कोई मुद्दा नहीं है! लेकिन हां, अगर पर्यटकों को किस्मत से 2 टाइगर देखने को मिल रहा है, वो भी शिकार करते हुए तो उन्हें कम से कम शांति रखनी चाहिए। मगर इंटरनेट पर रणथंभौर नेशनल पार्क का एक ऐसा वीडियो वायरल है। जिसमें लोग टाइगर को देखकर चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं। उनकी इस हरकत ने इंटरनेट यूजर्स को, खासकर वाइल्डलाइफ को पसंद करने वालों को बुरी तरह भड़का दिया है।

2 खूंखार टाइगर्स की लड़ाई

​रणथंभौर के जंगलों में 2 टाइगर्स ने एक ही हिरण को पकड़ा होता है। लेकिन उन दोनों में से शिकार किसने किया होता है, यह क्लियर नहीं हो पाता। खैर, दोनों ही बाघ उस हिरण को खाना चाह रहे होते हैं। ऐसे में दोनों ने ही हिरण को अपने जबड़े से पूरा दम लगाकर पकड़ा होता है। कोई हार मानने को तैयार नहीं होता। लेकिन अगर कहीं कोई लड़ाई चल रही है, तो उसका नतीजा भी तो आएगा।

दोनों में से में जीता कौन?

लड़ते-लड़ते दोनों में से एक बाघ आखिर में हार मान लेता है। ऐसे में जीतने वाला बाघ तुरंत उसे मरे हिरण को उठाता है और अपने साथ लेकर घने जंगलों की ओर भाग जाता है। अब ये तो हुई, जंगल की बात। लेकिन वहां मौजूद कुछ पर्यटकों और गाइड ने इस दौरान हो-हल्ला और शोर-शराबा शुरू कर दिया। टूरिस्ट चाह रहे होते हैं कि सफारी वाला ऐसी जगह गाड़ी लगाए, जहां से वो टाइगर को बिल्कुल पास से कैप्चर कर सकें।
सफारी वाली गाड़ी में बैठा टूरिस्ट कहता है कि ‘एक भी फोटो नहीं है, गाड़ी साइड में लगा लें।’ जिस जगह पर जंगल के जानवरों का झगड़ा हुआ होता है, वहां 2 नहीं बल्कि 3 टाइगर होते हैं और सफारी वाली भी 2 से 3 जीप होती है। दाई ओर से आ रही दोनों जीपों के ड्राइवर ने फिर भी दूरी बनाई होती है। मगर सामने से आ रही सफारी जीप टाइगर से बिल्कुल कम दूरी पर होती है।

रणथंभौर- जोन 3

यह सिर्फ थ्रिलिंग नहीं, बल्कि डरावना भी साबित हो सकता है। क्योंकि टाइगर कभी भी अटैक कर सकता है और वह किसी से नहीं डरता है। X पर इस वीडियो को क्रिएचर ऑफ (@wildlife_clicks) ने पोस्ट करते हुए चिंता जताई और लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा। हैंडल ने लिखा कि रणथंबोर जोन-3 में 2 बाघों ने एक हिरण का शिकार किया। जो वाइल्डलाइफ का एक रोमांचक और रेयर नजारा है।

प्रकृति का सम्मान करिए

@wildlife_clicks ने आगे लिखा कि मगर चिंता कि बात यह है कि ड्राइवर और गाइड का बेवजह चिल्लाना और शोर मचाना, मानो सिर्फ टिप पाने के लिए किया जा रहा हो। ‘एक भी फोटो नहीं आई, साइड में ले लो’ जैसे कमेंट न केवल जंगल की शांति भंग कर रहे हैं, बल्कि जानवरों को भी प्रभावित करते हैं। वाइल्डलाइफ सफारियों में शांति, धैर्य और प्रकृति के प्रति सम्मान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, न कि जल्दी फोटो खींचने के लिए शोर मचाने को।
​जिम्मेदार गाइड बेहतर नजारे सुनिश्चित करते हैं और इन शानदार जानवरों के प्राकृतिक व्यवहार की रक्षा करते हैं। आइए नैतिक (Ethical) वाइल्डलाइफ पर्यटन को बढ़ावा दें। इस पोस्ट को 60 हजार बार देखा जा चुका है।

चिल्लाना तो कहीं से भी सही नहीं है!

जंगल के जानकार और वाइल्डलाइफ से प्यार करने वाले इस घटना पर कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन जे रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि ‘यह बात मुझे बेहद गुस्सा दिलाती है। टिप के लिए टाइगर पर चिल्लाना मेरे नियम और सिद्धांतों के खिलाफ है। वन्यजीवों का सम्मान करें, उनकी पीड़ा को पैसे का जरिया न बनाएं।’ दूसरे यूजर ने कहा कि वैसे, सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार रणथंबोर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम