Home » खेल » ‘रणबाली’ की टीम ने विजय-रश्मिका को दिया सरप्राइज, मेकर्स ने दी फिल्म की शूटिंग की अपडेट; यूजर ने की ये मांग

‘रणबाली’ की टीम ने विजय-रश्मिका को दिया सरप्राइज, मेकर्स ने दी फिल्म की शूटिंग की अपडेट; यूजर ने की ये मांग

डेस्क। जबसे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हुई है, तब से दोनों चर्चा में हैं। शादी के एक महीने बाद दोनों ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ की शूटिंग शुरू कर दी। अब रायलसीमा क्षेत्र में शूटिंग शेड्यूल पूरा. . .

डेस्क। जबसे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हुई है, तब से दोनों चर्चा में हैं। शादी के एक महीने बाद दोनों ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ की शूटिंग शुरू कर दी। अब रायलसीमा क्षेत्र में शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया है। इस मौके पर फिल्म की टीम ने नए जोड़े को अच्छा महसूस कराने के लिए एक फंक्शन रखा। टीम ने केक काटकर और गुलदस्ते देकर नए जोड़े को खुश कर दिया।

पोस्ट में क्या है?

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस पल की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना केक काट रहे हैं। टीम उन्हें गुलदस्ता दे रही है। प्रोडक्शन हाउस ने तस्वीरें शेयर कर ट्वीट में लिखा ‘रणबाली – जयम्मा। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सेट पर आए। रणबाली की टीम ने सेट पर एक जश्न के साथ इस नए शादीशुदा जोड़े को शुभकामनाएं दीं। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।’

यूजर्स ने किए कमेंट

इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने मेकर्स से मांग की है कि फिल्म ‘रणबाली’ का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाए। एक दूसरे यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि इस लुक की वजह से विजय का चेहरा पूरी तरह से बदल गया है। एक और यूजर ने लिखा है ‘7 वर्षों के बाद दोनों को एक-साथ पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहा हूं।’

तीसरी बार स्क्रीन शेयर कर रहा कपल

आपको बता दें कि यह तीसरी बार है जब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले वे ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है। यह 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम