मालदा। रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज के जरिए इस धार्मिक कार्यक्रम का पालन करना शुरू कर दिया है। रविवार की सुबह पवित्र माह रमजान के मौके पर मालदा शहर के महेशमती इलाके में महिलाओं ने एक साथ नमाज़ अदा किया।
इस दिन महेशमती दाहा समिति की पहल पर महेशमती दाहा मोड़ क्षेत्र में नमाज अदा करने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विशेष रूप से महिलाओं के लिए थ। साथ ही आज मालदा शहर के कई अन्य इलाकों में भी मुस्लिम समुदाय के पुरुषों और महिलाओं ने नमाज अदा की