Home » मनोरंजन » रश्मिका मंदाना बर्थडे : शादी के बाद रश्मिका मंदाना का पहला बर्थडे, पति और सास-ससुर के साथ सेलिब्रेशन के लिए हुईं रवाना

रश्मिका मंदाना बर्थडे : शादी के बाद रश्मिका मंदाना का पहला बर्थडे, पति और सास-ससुर के साथ सेलिब्रेशन के लिए हुईं रवाना

डेस्क। आज यानी की 05 अप्रैल को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। रश्मिका उन हिरोइनों में से एक हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही शोहरत का ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो किसी के लिए किसी. . .

डेस्क। आज यानी की 05 अप्रैल को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। रश्मिका उन हिरोइनों में से एक हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही शोहरत का ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो किसी के लिए किसी सपने से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में सुपरहिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में भी रश्मिका मंदाना को काफी लकी माना जाता है।

शादी के बाद पहला बर्थडे

ये रश्मिका का शादी के बाद पहला बर्थडे है, ऐसे में बर्थडे उनके लिएओ और पूरे परिवार के लिए बेहद खास है। एक्ट्रेस ने इस खास दिन को अपने परिवार के साथ मनाने के बारे में सोचा और तुरंत रवाना भी हो गईं। बर्थडे से एक दिन पहले रश्मिको अपने इन-लॉज के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

सास-ससुर के साथ मनाएंगी बर्थडे

रश्मिका मंदाना अपना 30वां बर्थडे पति विजय देवरकोंडा और सास- ससुर के साथ मनाने वाली है। , क्योंकि बर्थडे के से एक दिन पहले ही रश्मिका हैदराबाद एयरपोर्ट पर अपनी सास यानी विजय की मम्मी और ससुर यानी विजय के पापा के साथ स्पॉट हुई हैं। इस दौरान रश्मिका कैजुअल लुक में बहुत सुंदर लग रही थीं। इस दौरान विजय देवरकोंडा भी इनके साथ में थे और उनका भी कैजुअल अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।

कर्नाटक में जन्म

कर्नाटक में 05 अप्रैल 1996 को रश्मिका मंदाना का जन्म हुआ था। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता का नाम मदन मंदाना थे, जोकि सरकारी नौकरी में बाबू थे। वहीं रश्मिका की मां हाउसवाइफ थीं। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी जागी थी।

ग्लैमर की दुनिया में दिलचस्पी

साल 2014 में जब रश्मिका ग्रेजुएशन कर रही थीं, तो उनको पहली बार टाइम्स ने फ्रेश फेस के लिए चुना था। इस सम्मान ने उनके मन में ग्लैमर की दुनिया की ओर दिलचस्पी जगाई। वहीं रश्मिका को मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का मौका मिला। एक अखबार में रश्मिका का विज्ञापन देखने के बाद क्रिक पार्टी के मेकर्स ने उनको अपनी फिल्म में चांस दिया। साल 2016 में क्रिक पार्टी रिलीज हुई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। अपनी पहली फिल्म से वह फिल्मी दुनिया की स्टार बन गईं। फिर साल 2017 में रश्मिका ने ‘चमक’ और ‘अंजनिपुत्र’ जैसी फिल्मों में काम किया।

इस फिल्म से मिली जबरदस्त शोहरत

वहीं साल 2018 में रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गीता गोविंदम’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने लीड रोल निभाया था। यहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और प्यार हो गया। वहीं हाल ही में रश्मिका और विजय ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरूआत की है। रश्मिका को फिल्म ‘गीता गोविंदम’ ने पक्की शोहरत मिली। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस के पास फिल्मों की झड़ी लग गई। फिर एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ में भी रश्मिका को काफी पसंद किया गया था। साथ ही एक्ट्रेस के किरदार को भी प्यार मिला था। रश्मिका मंदाना ने अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में भी काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेल अल्लू अर्जुन संग पुष्पा फिल्म के दोनों पार्ट्स में काम कर खूब प्यार बटोरा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम