नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। पुतिन का शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन भी होगा, जहां दोनों नेता प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। समिट के बाद पुतिन RT के नए इंडिया चैनल का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में राजकीय भोज आयोजित करेंगी।
पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
पुतिन राजघाट के लिए हुए रवाना
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करने के बाद राष्ट्रपति भवन से रवाना हुए। वे राजघाट जा रहे हैं, जहां वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
पुतिन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राष्ट्रपति भवन में पुतिन का स्वागत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति भवन में जोरों पर पुतिन के औपचारिक स्वागत की तैयारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में व्लादिमीर पुतिन के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं, जहां रूसी राष्ट्रपति का चार वर्षों में पहली बार भारत दौरे पर औपचारिक स्वागत किया जाएगा।