Home » देश » राजस्थान की ओर बढ़ा ‘बिपरजॉय, गुजरात में भारी बारिश के आसार; शाम तक कमजोर होगा तूफान

राजस्थान की ओर बढ़ा ‘बिपरजॉय, गुजरात में भारी बारिश के आसार; शाम तक कमजोर होगा तूफान

सूरत। अरब सागर में 10 दिनों तक छाए रहने के बाद चक्रवात ‘बिपरजॉय’ ने गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह से टकरा गया। चक्रवात के कारण कच्छ और सौराष्ट्र तटों के आसपास तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।. . .

सूरत। अरब सागर में 10 दिनों तक छाए रहने के बाद चक्रवात ‘बिपरजॉय’ ने गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह से टकरा गया। चक्रवात के कारण कच्छ और सौराष्ट्र तटों के आसपास तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।
गुजरात सरकार ने बताया कितना नुकसान हुआ
चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के गुजरने के बाद गुजरात सरकार ने हालात के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि तूफान की वजह से तीन हाइवे बंद करने पडे़ हैं। चक्रवात की वजह से 4600 गांव प्रभावित हुए हैं। अब तक 581 पेड़ गिरने की सूचना मिली है। 5120 बिजली के खंभे उखड़ गए हैं।
गुजरात: NDRF ने 2 लोगों को बचाया
द्वारका में चक्रवात के कारण कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। NDRF कर्मियों ने रुपेन बंदर के निचले इलाके में फंसे 2 लोगों को बचाया।
आज पूरे गुजरात में भारी बारिश भी हो सकती है
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। किसी पशु की भी मृत्यु नहीं हुई है। पेड़ गिरने की सूचना मिली है। कच्छ में करीब 5-6 बजे तक परिस्थिति अच्छी होने लगेगी। आज पूरे गुजरात में तेज हवाएं और भारी बारिश भी हो सकती है। राजस्थान में भी बारिश हो सकती है।
शाम तक चक्रवात और कमजोर हो जाएगा
मनोरमा मोहंती (वैज्ञानिक, IMD) ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान रात 10:30-11:30 बजे के बीच तट को पार कर चुका है। अभी ये गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हुआ है। आज दोपहर तक चक्रवात के और कमजोर होकर चक्रवाती तूफान होने की संभावना है, शाम तक यह और कमजोर हो जाएगा। अभी पूरे गुजरात में बारिश होगी।

 

Web Stories
 
शुगर को कंट्रोल करने के लिए जरूर खाएं ये ड्राई फ्रूट्स डिनर के बाद इन हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करने से वजन होगा कम रोजाना शाम को ये योगासन करने से सेहत रहेगी चकाचक सुबह खाली पेट बेल के पत्ते चबाने से शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे सिंपल साड़ी पर खूब जचेंगे निक्की तंबोली जैसे डिजाइनर ब्लाउज