Home » खेल » ‘राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता’, वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख दिग्गज ने की भविष्यवाणी

‘राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता’, वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख दिग्गज ने की भविष्यवाणी

गुवाहाटी। बरसापारा स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।. . .

गुवाहाटी। बरसापारा स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने टूर्नामेंट में अभी से ऐलान कर दिया है कि इस सीजन फाइनल कौन सी टीम खेलने वाली है।

एंजलो मैथ्यूज ने भविष्यवाणी

एंजलो मैथ्यूज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राजस्थान के दबदबे को देखते हुए लिखा, ‘राजस्थान रॉयल्स इस साल आईपीएल 2026 का फाइनल खेलेगी!’ मैथ्यूज का यह बयान दर्शाता है कि राजस्थान की टीम इस सीजन में कितनी संतुलित और खतरनाक नजर आ रही है।

वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी को धुना

इस मुकाबले की सबसे बड़ी सुर्खियां 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बटोरीं। वैभव ने महज 26 गेंदों में 78 रनों की ऐसी पारी खेली कि आरसीबी का गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह ध्वस्त हो गया। उनकी इस पारी में 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे जिसकी मदद से राजस्थान ने 202 रनों का टारगेट दो ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया।

पाटीदार ने भी की वैभव की तारीफ

दूसरी ओर, हार का सामना करने वाले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी खुले दिल से राजस्थान और खासकर वैभव की तारीफ की। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान पाटीदार ने हार की मुख्य वजह बताते हुए कहा, ‘जिस तरह से उनके बल्लेबाजों ने खासकर वैभव ने पावरप्ले में बल्लेबाजी की मुझे लगता है कि वहीं से मैच का अंतर पैदा हो गया।’ पाटीदार ने स्वीकार किया कि 15 साल के इस लड़के ने शुरुआत में ही उनसे मैच छीन लिया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम