Home » देश » राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर : दी गयी 21 तोपों की सलामी, थोड़ी देर में जाएंगे राजघाट, पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर : दी गयी 21 तोपों की सलामी, थोड़ी देर में जाएंगे राजघाट, पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

नई दिल्ली । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी से स्वागत हुआ। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुछ ही देर में वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। पुतिन के. . .

नई दिल्ली । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी से स्वागत हुआ। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुछ ही देर में वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। पुतिन के साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी। दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है।

ऐसा रहेगा रूसी राष्ट्रपति पुतिन का पूरा शेड्यूल

@ सबसे पहले राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर।
@11 बजे हैदराबाद हाउस में भारत-रूस शिखर बैठक।
@ दोपहर 4 बजे भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधन।
@ यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ एक मीटिंग।
@ शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात
@ देर रात पुतिन रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम