Home » देश » राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन, 89 वर्ष के उम्र में ली अंतिम सांस

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन, 89 वर्ष के उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। यह जानकारी परिवार के सूत्रों ने दी।परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार. . .

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। यह जानकारी परिवार के सूत्रों ने दी।परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार थे।
बेटे ने दी निधन की जानकारी
अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लेखक एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। अरुण गांधी का जन्म डरबन में 14 अप्रैल 1934 को हुआ था। वह मणिलाल गांधी और सुशीला मशरुवाला के पुत्र थे। अरुण गांधी अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता बने।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम