Home » राजनीति » राहुल गांधी ने संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को बताया गद्दार, मिला जवाब- आप देश के दुश्मन

राहुल गांधी ने संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को बताया गद्दार, मिला जवाब- आप देश के दुश्मन

नई दिल्ली । बुधवार को संसद गेट पर कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान गेट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत. . .

नई दिल्ली । बुधवार को संसद गेट पर कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान गेट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमना-सामना हो गया। कांग्रेस सांसद ने मंत्री को गद्दार दोस्त कह दिया। इसका पलटवार करते हुए बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का दुश्मन बताया।

PM मोदी को लेकर क्या बोले राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि PM में आज लोकसभा आने की हिम्मत होगी क्योंकि अगर वह आते हैं, तो मैं उन्हें यह किताब दूंगा। अगर PM आते हैं, तो मैं खुद जाकर उन्हें यह किताब दूंगा ताकि वह इसे पढ़ सकें और देश को सच पता चल सके।

चीनी टैंक कैलाश रिज तक पहुंच गए

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि भारत के हर नौजवान को देखना चाहिए कि यह किताब है। यह मिस्टर नरवणे की किताब है। उन्होंने इस किताब में लद्दाख का पूरा ब्यौरा दिया है; मुझे बताया गया है कि मैं इस किताब को कोट नहीं कर सकता। मेन लाइन वही है जो PM ने कहा – “जो समझो वो करो”।
राहुल गांधी ने कहा कि जब पहले के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल नरवणे ने राजनाथ सिंह को फोन करके कहा कि चीनी टैंक कैलाश रिज तक पहुंच गए हैं, तो हमें क्या करना चाहिए? पहले तो राजनाथ सिंह ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने जयशंकर, NSA और राजनाथ सिंह से पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने एक बार फिर राजनाथ सिंह को फोन किया। राजनाथ सिंह ने उनसे कहा कि वह ‘टॉप’ से पूछेंगे। ‘टॉप’ का स्टैंडिंग ऑर्डर था कि अगर चीनी सेना अंदर आती है, तो हम बिना परमिशन के उन पर गोली न चलाएं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम