Home » खेल » रिंकू और सपा सांसद प्रिया की इस माह में होगी शादी; क्रिकेटर के बड़े भाई ने किया कन्फर्म

रिंकू और सपा सांसद प्रिया की इस माह में होगी शादी; क्रिकेटर के बड़े भाई ने किया कन्फर्म

अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) की सपा सांसद प्रिया सरोज जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों की सगाई आठ जून 2025 को हो चुकी है। लखनऊ या वाराणसी बरात जाने पर मुहर जल्द. . .

अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) की सपा सांसद प्रिया सरोज जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों की सगाई आठ जून 2025 को हो चुकी है। लखनऊ या वाराणसी बरात जाने पर मुहर जल्द लगेगी। इसकी पुष्टि रिंकू सिंह के परिजनों ने की है।
लखनऊ में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सांसद व विधायक शामिल हुए थे।

अब जून में होगी शादी

सगाई के बाद 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में शादी होनी थी, लेकिन रिंकू सिंह के मैच होने के चलते शादी टल गई। फरवरी 2026 में शादी की तारीख दी गई, लेकिन टी-20 विश्वकप (फरवरी-मार्च) और आईपीएल (मार्च-मई) होने के चलते शादी अब जून में होगी।

रिंकू सिंह के बड़े भाई ने दी जानकारी

रिंकू की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी की तैयारी एक इवेंट कंपनी करेगी। रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच की व्यस्तताओं के चलते रिंकू की शादी जून में होगी।
फिलहाल, वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, जो विश्वकप खेलेंगे। इसके बाद केकेआर की तरफ से आईपीएल खेलेंगे। उन्होंने कहा कि बरात लखनऊ या वाराणसी जाएगी, इस पर जल्द मुहर लगेगी। शादी के बाद अलीगढ़ में दावत दी जाएगी।

तीन महंगी गाड़ियां भी रिंकू के पास

रिंकू सिंह के पास तीन महंगी गाड़ियां भी हैं। नवंबर 2025 में रिंकू सिंह ने मर्सिडीज खरीदी है। यह गाड़ी प्रिया सरोज के जन्मदिन पर खरीदी थी। इससे पहले उन्होंने फॉर्च्यूनर और ब्रेजा गाड़ी खरीदी थी।

पिता ने छोड़ा गैस सिंलिडर लाने-ले जाने का काम

सगाई से पहले रिंकू सिंह के पिता खानचंद ने गैस सिंलिडर लाने-ले जाने का काम छोड़ दिया था। काम के साथ उन्होंने उस सर्वेंट क्वार्टर को भी छोड़ दिया था, जहां वह पिछले 25 साल से रह रहे थे। अब वह साढ़े तीन करोड़ रुपये के बंगले में रहने लगे हैं।

मैदान के बाद सियासी परिवार से जोड़ा नाता

साल 2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल की पांच गेंदों पर पांच छक्के मारकर रिंकू सिंह क्रिकेट के सितारे बन गए थे। वह चंद वर्षों में क्रिकेट के उभरते सितारे बने।

पेशे से अधिवक्ता हैं प्रिया सरोज

इस शादी में देशभर प्रमुख राजनेता, क्रिकेटर, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति और स्नेह से तय हुआ है। प्रिया सरोज पेशे से अधिवक्ता हैं। प्रिया और रिंकू एक दूसरे को पहले से जानते हैं।

अलीगढ़ के साधारण परिवार में हुआ रिंकू सिंह का जन्म

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। उन्होंने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई।

साल 2023 में किया शानदार प्रदर्शन

सबसे पहले डीपीएस के मैदान पर आयोजित इंटरनेशनल स्कूली विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं। क्रिकेट के जानकारों का ध्यान जब उनकी ओर गया तो उनका सफर शुरू हुआ और वह आईपीएल में पहुंचे। इसी दौरान केकेआर की ओर से खेलते हुए 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद वे देश में चर्चित हुए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम