Home » देश » रूस ‘दोस्त’ फिर भी भारतीय छात्रों के साथ हो रहा शोषण, आधी से ज्यादा शिकायतें पुतिन के देश से, विदेश मंत्रालय के आंकड़ों से खुलासा

रूस ‘दोस्त’ फिर भी भारतीय छात्रों के साथ हो रहा शोषण, आधी से ज्यादा शिकायतें पुतिन के देश से, विदेश मंत्रालय के आंकड़ों से खुलासा

मॉस्को। रूस में हाल ही में चाकू से हुए हमले में चार भारतीय छात्र घायल हो गए। इस घटना ने दुनियाभर का ध्यान खींचा। विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की माने तो दुनिया भर में भारतीय छात्रों द्वारा दर्ज की. . .

मॉस्को। रूस में हाल ही में चाकू से हुए हमले में चार भारतीय छात्र घायल हो गए। इस घटना ने दुनियाभर का ध्यान खींचा। विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की माने तो दुनिया भर में भारतीय छात्रों द्वारा दर्ज की गई शोषण और नस्लीय भेदभाव की कुल शिकायतों में से 50 फीसदी रूस से आती हैं, जहां मॉस्को प्रमुख केंद्र बन चुका है। 2025 में 196 देशों से कुल 350 शिकायतें आईं, जिनमें से 200 से ज्यादा अकेले रूस से थीं। पिछले तीन सालों में इन मामलों में भारी उछाल देखा गया है। साल 2023 में विदेशों से भारतियों पर हमले की 68 शिकायतें थीं, जो 2024 में 78 हो गईं और 2025 में बढ़कर 201 तक पहुंच गईं।

रूस में भारतीय छात्रों का शोषण

रूस में ज्यादातर भारतीय मेडिकल छात्र राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु से आते हैं। कम ट्यूशन फीस और आसान एडमिशन प्रक्रिया की वजह से रूस मेडिकल शिक्षा के लिए लोकप्रिय है, लेकिन बढ़ती शिकायतें सुरक्षा पर सवाल उठा रहीं हैं।

समर्थन की कमी को स्वीकारा

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बड़े पैमाने पर नस्लीय भेदभाव, दुर्व्यवहार और समर्थन की कमी को स्वीकार किया है। आॅल एफएमजी के कोआॅर्डिनेटर डी. कौशल ने दावा किया कि रूसी नियमों के बावजूद कुछ विश्वविद्यालय 1,200 से अधिक छात्रों को प्रवेश देते हैं और बाद में निकाल देते हैं।

छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता

लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि विदेशों में भारतीय मिशनों पर समर्पित अधिकारी तैनात हैं। उन्होंने कहा- हमारे मिशन विदेशों में नामांकित भारतीय छात्रों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखते हैं और उन्हें वहां रहने के दौरान आने वाली चुनौतियों और खतरों के बारे में जानकारी देते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम