Home » मनोरंजन » रोहित शेट्टी के घर पर हुई थी फायरिंग : रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिली धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रोहित शेट्टी के घर पर हुई थी फायरिंग : रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिली धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद सेलेब्स को धमकी मिलने और हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं।फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप के जरिए धमकी. . .

डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद सेलेब्स को धमकी मिलने और हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं।फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप के जरिए धमकी मिलने की खबर आई थी। वहीं, अब सलमान खान के जीजा व एक्टर आयुष शर्मा को कथित तौर पर एक धमकी भरा ईमेल मिलने का मामला सामने आया है।

आयुष शर्मा को मिला धमकी भरा ईमेल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आयुष शर्मा को भेजे गए ईमेल में प्रेषक ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। हालांकि इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ईमेल की पूरी सामग्री भी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि आयुष शर्मा की ओर से फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बावजूद इसके, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ईमेल वास्तव में किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या फिर यह किसी शरारती तत्व की साजिश हो सकती है। साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जांच कर स्रोत और आईपी एड्रेस का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रणवीर सिंह को भी मिली थी धमकी

आयुष को मिली धमकी का मामला एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी के तुरंत बाद सामने आया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह के असिस्टेंट को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप वॉइस नोट प्राप्त हुआ था। उस वॉइस नोट में कथित तौर पर बड़ी रकम की मांग की गई थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम