Home » मनोरंजन » ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के ट्रेलर रिलीज पर लगी रोक, जानें कारण

‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के ट्रेलर रिलीज पर लगी रोक, जानें कारण

डेस्क। साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित कुंभ में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा (Monalisa) अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रही। इसको लोगों ने ‘वायरल गर्ल’ का नाम दे दिया। बात यहीं पर नहीं रुकी. . .

डेस्क। साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित कुंभ में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा (Monalisa) अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रही। इसको लोगों ने ‘वायरल गर्ल’ का नाम दे दिया। बात यहीं पर नहीं रुकी और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने ऐलान कर दिया है कि वह मोनालिसा के साथ फिल्म बनाएंगे. एक साल पूरा हो गया है और मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ बनकर तैयार है।
इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 10 फरवरी को रिलीज होने वाला था और फैंस के बीच इसकी काफी चर्चा थी। इसी बीच डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के ट्रेलर पर रोक लगा दी गई है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इसके पीछे की क्या वजह बताई है।

सनोज मिश्रा ने शेयर किया वीडियो

मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर प्रयागराज प्रशासन ने रोक लगा दी है। सनोज मिश्रा ने बताया है कि उन्होंने सोचा था कि जिस गरीब लड़की को प्रयागराज से लेकर गए थे और एक्ट्रेस बनाने का वादा किया था और वो पूरा हो गया। वह फिर उसी धरती पर आए है जहां से लड़की लेकर गए थे लेकिन प्रशासन ने बिना जमीनी हकीकत जाने उनकी फिल्म के ट्रेलर पर रोक लगाई है। वह मेला खत्म होने के बाद ट्रेलर लॉन्च करने के लिए आए हैं और इसके बावजूद उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जा रहा है। मेला खत्म हो चुका है और दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा है। उनके साथ सिर्फ टीम के कुछ लोग हैं और उन्हें सिक्योरिटी की कोई जरूरत नहीं है। फिर भी उन्हें फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने की परमिशन नहीं दी गई है। सनोज मिश्रा ने आगे बताया कि उनकी ये बात यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचनी चाहिए कि उनके अधिकारी ग्राउंड लेवल की हकीकत जाने बिना एक्शन लेते हैं. इन अधिकारियों ने सीएम की बदनामी करने की ठानी है।

मोनालिसा को मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी

बताते चलें कि सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की पढ़ाई से लेकर एक्टिंग तक सफर पूरा करवाया है। सनोज मिश्रा ने जब मोनलिसा को फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में कास्ट किया था तब से उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ गई और कई इवेंट में शिरकत करने लगीं। मनोलिसा की इस फिल्म से पहले उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम