Home » असम » विधानसभा उपचुनाव 2026 : असम में 17.87%, केरल में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% तक वोटिंग, 9 बजे तक के आए आंकड़े

विधानसभा उपचुनाव 2026 : असम में 17.87%, केरल में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% तक वोटिंग, 9 बजे तक के आए आंकड़े

नई दल्ली। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। असम की 126 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। केरल में 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों. . .

नई दल्ली। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। असम की 126 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। केरल में 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। यानी 2 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश के कुल 296 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं।
2 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। इन सभी राज्यों के वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। वोटिंग को लेकर इन तीनों ही राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विधानसभा चुनाव में असम और केरल की कई सीटें ऐसी हैं, जिन्हें हाई-प्रोफाइल और प्रतिष्ठित सीटें माना जा रही हैं। इन सीटों पर बड़े नेताओं की साख दांव पर है और इनके नतीजे चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं।
असम की दिसपुर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, नगांव, सिलचर, धुबरी इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र की अहम सीट राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं, केरल की तिरुवनंतपुरम, नेमोम, पलक्कड़, त्रिशूर, मंजेश्वरम और कोझिकोड नॉर्थ सीट राज्य की हॉट सीटें हैं, जिस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

केरल के अलग-अलग विधानसभा सीटों का आया वोटिंग प्रतिशत

केरल के अलग-अलग विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत सामने आया है। इसमें पिछले तीन घंटों के अंदर का वोटिंग प्रतिशत दिखाया गया है। पहले तीन घंटे में कुल मतदान 16.23 फीसदी हुआ है।

तिरुवनंतपुरम: 16.23%
कोल्लम: 16.04%
पथानामथिट्टा: 17.25%
आल्लप्पुझा: 17.90%
कोट्टयम: 17.39%
इडुक्की: 16.97%
एर्नाकुलम: 17.80%
त्रिशूर: 17.26%
पाल्लक्काड: 17.74%
मल्लप्पुरम: 16.89%
कोझिकोड: 17.68%
वायनाड: 16.77%
कन्नूर: 17.45%
कासरगोड: 16.50%

सुबह 9 बजे तक तीनों राज्यों के आए वोटिंग प्रतिशत


असम, केरल और पुडुचेरी में बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे हुए हैं। वोटिंग के जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज हो रहे विधानसभा चुनाव में सुबह 9 बजे तक तीनों राज्यों में मतदान ने रफ्तार पकड़ ली है।

सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा है:

असम — 17.87%
केरल — 16.23%
पुडुचेरी — 17.41%

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में असम सबसे आगे नजर आ रहा है, जबकि केरल और पुडुचेरी में भी मतदान लगातार बढ़ रहा है। चुनाव अधिकारियों को उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और तेजी आएगी और दोपहर बाद वोटिंग अपने चरम पर पहुंच सकती है।

केरल में बनेगी UDF की सरकार- जेबी माथेर

केरल की आलुवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की राज्यसभा सांसद जेबी माथेर ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘मैंने वोट डाल दिया है। केरल की जनता ने तय कर लिया है कि केरल में UDF की सरकार बनेगी और उसे 100 सीटें मिलेंगी।’

चुनाव के बीच पीएम मोदी ने असम के लोगों से की खास अपील

पीएम मोदी ने असम के लोगों से भी खास अपील की है। आज असम की 126 विधानसभा पर वोट डाले जा रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘2026 के असम विधानसभा चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होने के संदर्भ में, मैंने असम की जनता से बड़ी संख्या में बाहर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा, पुरुष और महिला मतदाता पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र तथा नागरिक कर्तव्य के एक उत्सव में बदल देंगे।’

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम