Home » क्राइम » विशाखापट्टनम में श्रद्धा वॉकर जैसा कांड : पत्नी गई मायके तो प्रेमिका को बुलाया घर, हत्या कर टुकड़ों में काटा, सिर जलाया, शव को फ्रिज में रखा

विशाखापट्टनम में श्रद्धा वॉकर जैसा कांड : पत्नी गई मायके तो प्रेमिका को बुलाया घर, हत्या कर टुकड़ों में काटा, सिर जलाया, शव को फ्रिज में रखा

विशाखापत्तनम। विशाखापट्टनम की एक दिल दहला देने वाली घटना ने फिर एक बार श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की याद दिला दी। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में गजुवाका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत LV नगर में नौसेना के एक 35 वर्षीय. . .

विशाखापत्तनम। विशाखापट्टनम की एक दिल दहला देने वाली घटना ने फिर एक बार श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की याद दिला दी। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में गजुवाका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत LV नगर में नौसेना के एक 35 वर्षीय कर्मचारी ने अपने घर पर एक 29 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। उसने महिला के शव के टुकड़े किए, कुछ हिस्सों को नष्ट कर दिया और बाकी हिस्सों को एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया। इस अपराध का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर किया।

कुछ हफ्ते पहले मायके गई थी पत्नी

मृतका की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। आरोपी, सी.एच. रविंद्र एक नेवी टेक्नीशियन है और विजयनगरम ज़िले के राजम का रहने वाला है। रविंद्र शादीशुदा था और विशाखापट्टनम शहर की रहने वाली मोनिका के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविंद्र की पत्नी कुछ हफ्ते पहले अपने मायके विजयनगरम चली गई थी, जिससे वह घर में अकेला रह गया था।
रविवार दोपहर को रविंद्र का फोन आने के बाद मोनिका उसके घर गई। दोनों कई घंटों तक घर पर रहे, लेकिन बताया जा रहा है कि शाम को उनके बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर रविंद्र ने चाकू से गोदकर मोनिका की हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

कुछ अंगों को नष्ट किया, बाकी को फ्रिज में रखा

आरोप है कि उसने शरीर के कुछ अंगों को एक बैग में पैक किया। किसी सुनसान जगह पर जाकर उन्हें नष्ट कर दिया, जबकि बाकी अंगों को अपने फ्रिज में रख लिया। पुलिस ने बताया कि बाद में रविंद्र थाने गया, अपना जुर्म कबूल किया और सरेंडर कर दिया। अधिकारियों ने उसके घर से शरीर के कुछ अंग बरामद किए। हालांकि, सिर गायब था और अधिकारियों को शक है कि रविंद्र ने उसे कहीं और ठिकाने लगा दिया है। सिर और शरीर के बाकी अंगों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।

दोनों 5 साल से डेट कर रहे थे

रविंद्र और मोनिका की मुलाकात 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। वे विशाखापट्टनम में अलग-अलग जगहों पर मिलते थे। पुलिस के मुताबिक रविंद्र का दावा है कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपए लिए थे। वह अक्सर रिश्ते का खुलासा करने की धमकी देती थी।
वारदात के वक्त रविंद्र की पत्नी कुछ दिन पहले विजयनगरम स्थित अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान उसने मोनिका को घर बुलाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रविंद्र हत्या के इरादे से चाकू खरीदने दुकान में गया था, जब वहां चाकू नहीं मिला तो ऑनलाइन मंगाया।

हत्या के बाद खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा

घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपराध कबूल कर लिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर और फ्रिज से शव के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

श्रद्धा वालकर हत्याकांड, आरोपी ने 35 टुकड़े किए

यह हत्या श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह है। आफताब ने 18 मई 2022 में अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या की। बाद में उसके शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। फिर उन्हें जंगल में फेंक दिया।
दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को उसे गिरफ्तार किया था। 24 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में आफताब के खिलाफ 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम