Home » पश्चिम बंगाल » शहरनामा नामक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने जरूरतमंदों में बांटे गर्म चादर

शहरनामा नामक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने जरूरतमंदों में बांटे गर्म चादर

इस्लामपुर। शहरनामा नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने जरूरतमंदों के बीच गर्म चादर बांटे। रविवार को इस्लामपुर आलू बाड़ी रेल‌ स्टेशन के समीप बस्ती में इस ग्रुप के सदस्यों ने 40 परिवारों को चादर भेंट की। ग्रुप की सदस्या. . .

इस्लामपुर। शहरनामा नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने जरूरतमंदों के बीच गर्म चादर बांटे। रविवार को इस्लामपुर आलू बाड़ी रेल‌ स्टेशन के समीप बस्ती में इस ग्रुप के सदस्यों ने 40 परिवारों को चादर भेंट की।
ग्रुप की सदस्या मौसमी नन्दी ने बताया कि कोरोना संकट के कारण भीड़ नहीं इकट्ठा कर घर-घर जाकर जरूरतमंदों को चादर बांटे रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्म कपड़े नहीं रहने के कारण कड़ाके ‌की इस ठंड में गरीब लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, इसलिए इस ग्रुप की ओर से यह पहल‌ की गई। संगठन की ओर‌ से बताया गया है कि भविष्य में भी वे लोग इसी तरह चादर बांटते रहेंगे।
जानकारों के अनुसार कोरोना बढ़ने के बाद से ही यह ग्रुप लोगों की मदद में जुटा हुआ है। पिछले साल इस ग्रुप के सदस्यों ने कोरोना संक्रमित परिवारों को खाना पहुंचाया था। इसके अलावा अन्य कई तरह के जनहित कार्य संस्था द्वारा किये जा रहे है।