Home » बिजनेस » शेयर बाज़ार में हाहाकार, Sensex में इन 7 बड़ी वजहों से 1200 अंकों की गिरावट, Nifty भी आया 22475 के नीचे

शेयर बाज़ार में हाहाकार, Sensex में इन 7 बड़ी वजहों से 1200 अंकों की गिरावट, Nifty भी आया 22475 के नीचे

मुंबई। वैश्विक मार्केट में हाहाकार के बीच घरेलू मार्केट में भी ईरान-अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई की आंच तेज महसूस हुई।Why Market Fall: वैश्विक मार्केट में हाहाकार के बीच घरेलू मार्केट में भी ईरान-अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई. . .

मुंबई। वैश्विक मार्केट में हाहाकार के बीच घरेलू मार्केट में भी ईरान-अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई की आंच तेज महसूस हुई।
Why Market Fall: वैश्विक मार्केट में हाहाकार के बीच घरेलू मार्केट में भी ईरान-अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई की आंच तेज महसूस हुई। विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली, कच्चे तेल में उबाल और रुपये की कमजोरी ने मार्केट को ऐसा तोड़ा कि घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज बिखर गए। इस वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन एक्सपायरीज की बाढ़ ने तो और दबाव बनाया। इस दबाव में सेंसेक्स (Sensex) तो करीब 1200 प्वाइंट्स टूट गया और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी फिसलकर 22475 के नीचे आ गया। अभी 09:25 पर सेंसेक्स 997.99 प्वाइंट्स यानी 1.36% की गिरावट के साथ 72585.23 और निफ्टी 50 भी 284.25 यानी 1.25% की फिसलन के साथ 22535.35 पर है। इंट्रा-डे में तो सेंसेक्स 1,191.24 प्वाइंट्स गिरकर और निफ्टी 349.45 टूटकर 22,470.15 तक आ गया था।
ब्रोडर लेवल पर बात करें तो अधिकतर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल हैं। ऑयल एंड गैस और मेटल सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं लेकिनटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और एफएमसीजी जैसे सेक्टर में हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट खुलते ही निवेशकों के करीब ₹7 लाख करोड़ डूब गए।

इन वजहों से मार्केट में हाहाकार

@ डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्सपायरी की बाढ़
@ ईरान-अमेरिका के बीच गहराती जंग
@ वैश्विक मार्केट में हाहाकार
@ कच्चे तेल में उबाल
@ India VIX में उछाल
@ रुपये की कमजोरी
@ विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम