Home » बिजनेस » शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा,निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ स्वाहा!, रुपया ऑल-टाइम लो पर

शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा,निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ स्वाहा!, रुपया ऑल-टाइम लो पर

नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से एशियाई बाजार में गिरावट आई है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 1,600. . .

नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से एशियाई बाजार में गिरावट आई है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 1,600 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 400 अंक से अधिक गिरा है। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 1435.78 अंक यानी 1.93% की गिरावट के साथ 73,097.18 अंक पर आ गया। निफ्टी 418.70 अंक यानी 1.81% गिरावट के साथ 22,695.80 पर ट्रेड कर रहा था। इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.74 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 421 लाख करोड़ रुपये रह गया है।
इस बीच शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर चला गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकन करेंसी के मुकाबले 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 93.83 पर आ गया। पिछले सत्र में रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 64 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 93.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के बीच विदेशी पूंजी की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल से रुपये पर दबाव है।

किन शेयरों में आई सबसे ज्यादा गिरावट?

सेंसेक्स से 30 में से 28 शेयरों में गिरावट आई है जबकि निफ्टी में 50 में से 48 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। दूसरी ओर ओएनजीसी और एचसीएल टेक में तेजी आई है। इस बीच NSE Nifty India Volatility इंडेक्स 10 फीसदी उछलकर 25.09 पर पहुंच गया। यह इस बात का संकेत है कि निवेशकों में घबराहट का माहौल है।
ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 1.90 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 2.18 फीसदी गिरावट आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा करीब 3 फीसदी गिरावट आई है। निफ्टी बैंक और निफ्टी मेटल में भी गिरावट आई है। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 77 सेंट की तेजी के साथ 113 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। यूएस बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.05 फीसदी की तेजी के साथ 99.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

क्यों गिरा शेयर बाजार?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान ने 48 घंटे के भीतर होर्मुज की खाड़ी को नहीं खोला तो उसके पावर प्लांट्स को तबाह कर दिया जाएगा। इससे आज एशियाई बाजारों में भारी गिरावट आई। साउथ कोरिया का स्टॉक मार्केट खुलते ही करीब छह फीसदी लुढ़क गया। जापान के स्टॉक मार्केट में भी चार फीसदी से अधिक गिरावट आई।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम