Home » देश » श्रीलंका में साइक्लोन डिटवा का कहर : बाढ़–लैंडस्लाइड में 47 लोगों की मौत, 21 लापता, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

श्रीलंका में साइक्लोन डिटवा का कहर : बाढ़–लैंडस्लाइड में 47 लोगों की मौत, 21 लापता, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

डेस्क। श्रीलंका जो कि भारत का पड़ोसी देश है इस समय एक भारी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। भयंकर चक्रवात दितवाह ने देश में बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की स्थिति पैदा कर दी है जिससे जनजीवन. . .

डेस्क। श्रीलंका जो कि भारत का पड़ोसी देश है इस समय एक भारी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। भयंकर चक्रवात दितवाह ने देश में बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की स्थिति पैदा कर दी है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 21 लोग अभी भी लापता हैं।

बड़ा नुकसान और हताहतों की संख्या

इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन के बाद से 21 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।

कैसे हुई शुरुआत?

चक्रवात ‘दितवाह’ ने कल सुबह श्रीलंका के पूर्वी तट पर दस्तक दी (लैंडफॉल किया) थी। इसके बाद से यह शक्तिशाली चक्रवात लगातार श्रीलंका के अलग-अलग हिस्सों में तबाही मचा रहा है।

राहत और बचाव कार्य

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें तत्काल बचाव और राहत अभियान में जुट गई हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और घायलों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

पर्यटकों के लिए अपील

देश में आई इस गंभीर आपदा के कारण पर्यटन मंत्रालय ने फिलहाल विदेशी और घरेलू पर्यटकों से श्रीलंका न आने की अपील की है। यह अपील पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है क्योंकि बचाव कार्य अभी भी जोरों पर हैं और कई इलाके खतरनाक बने हुए हैं।

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने दक्षिण तमिलनाडु और डेल्टा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। डेल्टा और आसपास के जिलों में शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु के जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम का सिस्टम तट के साथ ऊपर की ओर बढ़ रहा है। दक्षिणी जिलों में कई दिनों तक लगातार बारिश के बाद, बुधवार को बारिश की गतिविधियां काफी कम हो गईं। गुरुवार को सुबह 8.30 बजे खत्म हुए 24 घंटों के दौरान, केवल कुछ जगहों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान था।
रामनाथपुरम जिले के थंगाचिमदम में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जबकि तिरुनेलवेली के ऊथु में (जहां इस हफ्ते की शुरुआत में बड़े पैमाने पर बाढ़ आई थी) 1 सीएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए आरएमसी ने चेन्नई, कुड्डालोर, एन्नोर, थूथुकुडी, नागपट्टिनम और कराईकल जैसे खास बंदरगाहों पर तूफान की चेतावनी के सिग्नल लगाने की सलाह दी है।

Web Stories
 
तुलसी से जुड़ी ये गलतियां करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज किचन में ये चीजें रखने से घर में हो सकता है दरिद्रता का वास शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां