Home » खेल » संजू सैमसन की चमकी किस्मत, अब हर मैच की प्लेइंग इलेवन का होंगे हिस्सा, इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस

संजू सैमसन की चमकी किस्मत, अब हर मैच की प्लेइंग इलेवन का होंगे हिस्सा, इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस

डेस्क। भारतीय टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कहे जाने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) को विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेलने को मिला। संजू को टी 20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की. . .

डेस्क। भारतीय टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कहे जाने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) को विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेलने को मिला। संजू को टी 20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में सभी मुकाबले खेलने को मिले लेकिन उसमें बुरी तरह फ्लॉप रहे जिसके बाद उन्हें प्लेइंग 11 से दरकिनार कर दिया गया।
जबकि विश्व कप 2026 के सभी मैचों में टीम इंडिया का एक खिलाड़ी को बल्लेबाजी में संघर्ष करना पड़ रहा है। इस स्थिति में संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जा सकता है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी करने का मौका

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन टी 20 विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ एक मैच खेले हैं। नामीबिया के खिलाफ संजू को अभिषेक शर्मा की जगह खेलने का मौका मिला था, इस मैच में संजू सैमसन ने 8 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्हें वापस प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था। पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी उन्हें मौका नहीं मिला।
जिस तरह अभिषेक शर्मा इस टी 20 विश्व कप में खेल रहे हैं उस अनुसार उन्हें जल्द टीम से बाहर होना पड़ सकता है। सुपर 8 मुकाबले में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी करने का मौका मिल सकता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का पहला सुपर 8 मुकाबला 22 फरवरी को शाम सात बजे होने वाली है।

अभिषेक शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं

भारतीय टीम के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन इस साल हो रही टी20 विश्व कप में कुछ खास नहीं रहा है। अभिषेक का स्ट्राइक रेट 193 का जरूर है लेकिन उन्हें फिलहाल मैदान पर रुक कर खेलने की आवश्यकता है। जबकि संजू सैमसन के साथ भी जल्दी आउट होने की समस्या है।
आपको बता इस साल चल रही विश्व कप में अभिषेक शर्मा तीन मुकाबले में शून्य पर आउट हो चुके हैं। अभिषेक के लगातार इस तरह के प्रदर्शन से टीम पर नकारात्मक असर पड़ता है। कोच गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव इस साल हो रही टी20 विश्व कप को हर हाल में जितना चाहेंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम