Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत के बाद भड़का गुस्‍सा, लोगों ने वाहन चालक समेत यात्रियों को बुरी पीटा, किया सड़क जाम

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। इंग्लिश बाजार के सागरदिघी इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी। इस हादसे से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और आक्रोशित लोगों ने वाहन के चालक समेत यात्रियों को बुरी तरह पीटा। इतने से भी गुस्स काम नहीं हुआ तो घंटों सड़क जाम रखा। जिस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना था कि वाहन चालक के लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। इस बीच आक्रोशित लोगों के पिटाई से चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना बुधवार की शाम करीब सात बजे घटित हुई। मृत बच्चे की पहचान ईशान मंडल (13) के रूप में हुई है। वह सागरदिघी इलाके का रहने वाला था।
सूत्रों के अनुसार यात्रियों को लेकर कार पांडुआ से मोथाबाड़ी की ओर जा रही थी, उसी समय टक्कर लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने चालक सहित यात्रियों को
पीटना शुरू कर दिया और यात्रियों ने किसी तरह वे भाग कर अपने जान बचाई। बाद में पुलिस ने घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर हंगामा खत्म हुआ।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.