Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सब्जियों की आड़ में गांजे की तस्करी का फंडाफोड़ , 165 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, अंतरराज्यीय मामला होने का संदेह

- Sponsored -

- Sponsored -


इस्लामपुर। तस्करों के द्वारा अलग अलग तरीको के दौरा अवैध वस्तुओं की तस्करी करते है। उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में बेहद अनोखा तरीके से गांजे की तस्करी की जा रही थी।
इस्लामपुर थाने की पुलिस ने कच्ची सब्जियों से लदे एक वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांजा तस्करी की ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर कल देर रात पुलिस ने अपराधियों की गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान गाडी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
खबर मिलते ही इस्लामपुर महकमे के डिप्टी मजिस्ट्रेट अरीकुल इस्लाम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया  इस्लामपुर थाने के सब इंस्पेक्टर नारायण प्रमाणिक रात में सर्विलांस ड्यूटी पर थे। पुलिस ने रात करीब दो बजे इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अलीगंज इलाके में कच्ची सब्जियों से लदे एक वाहन को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने सब्जियों की आड़ में तस्करी किये जा रहे 165 किलो गाजा बरामद किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना कहीं अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़ी तो नहीं है ।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.