Home » असम » सम के मोरान में उतरा PM मोदी का C-130J प्लेन, प्रधानमंत्री ने देखी IAF की बेजोड़ ताकत, चीन को कड़ा संदेश

सम के मोरान में उतरा PM मोदी का C-130J प्लेन, प्रधानमंत्री ने देखी IAF की बेजोड़ ताकत, चीन को कड़ा संदेश

डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे। भारतीय वायुसेना का विमान सी-130 जे प्रधानमंत्री को लेकर मोरान में बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा। यह पूर्वोत्तर का पहला ईएलएफ है इसे राजमार्ग के 4.2 किलोमीटर हिस्से पर. . .

डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे। भारतीय वायुसेना का विमान सी-130 जे प्रधानमंत्री को लेकर मोरान में बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा। यह पूर्वोत्तर का पहला ईएलएफ है इसे राजमार्ग के 4.2 किलोमीटर हिस्से पर बनाया गया है। यहां प्रधानमंत्री ने एयर फोर्स की ताकत का एयर डिस्प्ले देखा।

वायु सेना ने अपनी ताकत दिखाई

वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन में सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, एएन-32 विमानों और हेलिकॉप्टरों ने अपनी ताकत दिखाई। इस मौके पर वायु सेना प्रमुख एपी सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। ELF पर वायु सेना की ताकत को देखने के लिए स्थानीय लोग भी वहां बड़ी संख्या में उपस्थित थे। चीन के सीमा के समीप वायु सेना ने अपना शौर्य एवं पराक्रम दिखाकर चीन को कड़ा संदेश दिया है।

ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक ‘भास्कर वर्मा सेतु’ का किया आगाज

दौरे के अगले चरण में प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। लगभग ₹3,030 करोड़ की लागत से तैयार यह 6-लेन पुल पूर्वोत्तर का पहला Extradosed पुल है। इस इंजीनियरिंग चमत्कार की बदौलत गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच घंटों का सफर अब महज 7 मिनट में पूरा हो सकेगा। भूकंपरोधी तकनीक और रियल-टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस यह पुल क्षेत्र की लाइफलाइन बनेगा।

शिक्षा और डिजिटल इंडिया को मिली नई रफ्तार

असम को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी मजबूती देते हुए पीएम ने IIM गुवाहाटी के स्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कामरूप जिले के अमीनगांव में National Data Center का भी शुभारंभ किया गया। 8.5 मेगावाट क्षमता वाला यह सेंटर पूर्वोत्तर के सरकारी डेटा को न केवल सुरक्षित रखेगा, बल्कि डिजिटल सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएगा।

225 इलेक्ट्रिक बसों को भी दी हरी झंडी

शहरी यातायात को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री ने 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से 100 बसें विशेष रूप से गुवाहाटी के लिए हैं, जबकि अन्य बसें नागपुर, भावनगर और चंडीगढ़ के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में शामिल की जाएंगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम