Home » मनोरंजन » सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब इस नाम से रिलीज होगी फिल्म, जंग की टेंशन का असर? देखें नया पोस्टर

सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब इस नाम से रिलीज होगी फिल्म, जंग की टेंशन का असर? देखें नया पोस्टर

नई दिल्ली। रिलीज से पहले बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। सलमान खान ने फिल्म का टाइटल चेंज कर दिया है। अपूर्व लखिया निर्देशित फिल्म बैटल ऑफ गलवान अब नए टाइटल के साथ. . .

नई दिल्ली। रिलीज से पहले बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। सलमान खान ने फिल्म का टाइटल चेंज कर दिया है। अपूर्व लखिया निर्देशित फिल्म बैटल ऑफ गलवान अब नए टाइटल के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सलमान खान फिल्म्स के जरिए सोमवार को एक बड़ी अनाउंसमेंट की गई।

बैटल ऑफ गलवान का नया टाइटल

सलमान खान ने 16 मार्च को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ फिल्म का नया टाइटल रिवील किया है। इस टाइटल का कनेक्शन फिल्म के पहले सॉन्ग से है। दरअसल, अब फिल्म का टाइटल ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) है।

सलमान खान का नया पोस्टर आउट

बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना भी इसी नाम से जारी किया गया था और अब इसी को फिल्म का टाइटल बना दिया गया है। फिल्म के टाइटल के साथ टैगलाइन- मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) रखा गया है। इस टैगलाइन के जरिए शांति पर फोकस किया गया है।

किस पर आधारित है सलमान खान की फिल्म?

बैटल ऑफ गलवान उर्फ मातृभूमि साल 2020 में हुए गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बिना हथियार के सैनिकों ने चीनी सेना का सामना किया था। सलमान खान कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह की भी अहम भूमिका है।

कब रिलीज होगी मातृभूमि?

यूं तो पहले मातृभूमि की रिलीज डेट 17 अप्रैल तय की गई थी। मगर हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। टाइटल चेंज पोस्ट पर भी रिलीज डेट पर कोई जानकारी नहीं है। यह फिल्म 17 अप्रैल को ही रिलीज होगी या नहीं, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम