Home » उत्तर प्रदेश » साइकिल पर सवार हो सकते हैं राज बब्बर, कांग्रेस को लगेगा एक और झटका

साइकिल पर सवार हो सकते हैं राज बब्बर, कांग्रेस को लगेगा एक और झटका

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में नेताओं का पाला बदलने का दौर लगातार जारी है। अब एक बार फिर से कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और बॉलीवुड. . .

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में नेताओं का पाला बदलने का दौर लगातार जारी है। अब एक बार फिर से कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और बॉलीवुड अभिनेता राज बब्‍बर हाथ का साथ छोड़कर साइकिल पर सवार हो सकते हैं। राज बब्‍बर की राजनीतिक शख्सियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। अब उनके सपा में जाने की अटकलें हैं।
बता दें कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस को उत्‍तर प्रदेश में लगातार झटके लग रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही दिग्‍गज कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब राज बब्‍बर के पाला बदलने की अटकलें तेज हैं।
बताया जा रहा है कि राज बब्‍बर जल्द ही सपा में घर वापसी करेंगे। पांच राज्यों में चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर कहीं और अपने लिए राजनीतिक संभावनाएं तलाश रहे हैं। यूपी में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगता दिख रहा है। सपा प्रवक्ता फकरूल चांद हुसैन का दावा है कि राज बब्बर सपा के बड़े नेताओं के साथ संपर्क में हैं और वह कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो सकते हैं। सपा प्रवक्ता ने कहा कि ‘राज बब्बर की घर वापसी हो रही है लेकिन वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।’
राज बब्बर यदि कांग्रेस को छोड़ते हैं तो यूपी विधानसभा चुनाव का सामना कर रही कांग्रेस के लिए यह एक और बड़ा झटका होगा। गत मंगलवार को आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए। आरपीएन सिंह गांधी परिवार के करीबी थे और उनकी पहचान पूर्वांचल के एक बड़े नेता के रूप में है।

Web Stories
 
पौष अमावस्या के दिन इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से आएंगी खुशियां ये हैं John Abraham की सुपरहिट फिल्में लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये उपाय जबड़े के दर्द से राहत पाने के लिए करें ये उपाय हरी मिर्च खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां