Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, ‘इस’ टूर्नामेंट में आखिरी बार कोर्ट में उतरेगी स्टार

- Sponsored -

- Sponsored -


खेल डेस्क। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की है। उनके इस घोषण से उनके चाहने वाले जरूर निराश हुए होंगे। 36 साल की सानिया मिर्जा इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी। इसके बाद वह दुबई टेनिस चैंपियनशिप में आखिरी बार कोर्ट पर दिखेंगी।
खेलेंगी इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्टेलियन ओपन
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा कुछ समय से चोट से परेशान हैं। चोट के चलते ही उन्हें यूएस ओपन से बाहर होना पड़ा था। सानिया मिर्जा ने कहा है कि इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद वह टेनिस से संन्यास ले लेंगी। सानिया ने कहा कि वह अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप में आखिरी बार खेलेंगे। इस चैम्पियनशिप का आगाज 19 फरवरी को होगा। सानिया मिर्जा इस टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलती नजर आएंगी। महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने पिछले साल ही ऐलान कर दिया था कि वह 20022 में संन्यास ले लेंगी। सानिया मिर्जा इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्टेलियन ओपन खेलेंगे। इसके बाद वह यूएई में चैम्पियनशिप खेलेंगी और यह उनका आखिरी मुकाबला होगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.