Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » सिक्किम के बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सिलीगुड़ी के युवक की गयी जान, तीन भाग्यशाली युवकों का चल रहा है इलाज

सिक्किम के बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सिलीगुड़ी के युवक की गयी जान, तीन भाग्यशाली युवकों का चल रहा है इलाज

सिलीगुड़। सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए हिमस्खलन की चपेट में सिलीगुड़ी का एक युवक भी आ गया। नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के शक्तिगढ़ रोड नंबर 11 निवासी 28 वर्षीय सौरभ रॉय चौधरी की सिक्किम में. . .

सिलीगुड़। सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए हिमस्खलन की चपेट में सिलीगुड़ी का एक युवक भी आ गया। नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के शक्तिगढ़ रोड नंबर 11 निवासी 28 वर्षीय सौरभ रॉय चौधरी की सिक्किम में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है कि सौरव तीन अन्य लोगों के साथ ऑफिस के काम से सिक्किम गया था। वहां बर्फ गिरने की खबर सुनी और देखने गए। उस समय वे भारी बर्फीले तूफान में फंस गए। उसके अन्य साथी भी फंसे थे और उनको हल्की चोट आयी है, लेकिन तीनों जीवित लौट आए है। लेकिन सौरव की बर्फ में दबने से मौत हो गई।
सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के काफी देर बाद सौरव का शव मिला, इसकी जानकारी उनकी चाची रुनू रॉयचौधरी ने दी। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव बुधवार सुबह मृतक के घर गए थे। उन्होंने कहा कि सिक्किम में पोस्टमॉर्टम के बाद सौरव के शव को सिलीगुड़ी लाया जाएगा। बाकी तीन का सिक्किम में इलाज चल रहा है और अगर वे ठीक हो जाते हैं तो उन्हें वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी। मेयर गौतम देव ने यह भी कहा कि सरकार मृतक के परिवार को आर्थिक मदद करेगी।
दरअसल सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 15वें मील के पत्थर के पास हुआ। सूत्रों के मुताबिक, नाथुला जा रहे 20-30 पर्यटकों समेत पांच से छह वाहन हिमस्खलन में फंस गए थे। त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना और बीआरओ प्रोजेक्ट स्वास्तिक की एक टीम ने सभी को बचाया।

Trending Now

सिक्किम के बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सिलीगुड़ी के युवक की गयी जान, तीन भाग्यशाली युवकों का चल रहा है इलाज में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़