Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिनी शेट्टी ने जीता ‘मिस इंडिया 2022’ का खिताब, 31 सुंदरियों को पछाड़कर किया ट्रॉफी पर कब्जा, जानिए इनके बारे में

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार शाम मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में पूर्व मिस इंडिया तेलंगाना की मनासा वाराणसी ने सिनी को मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया। यह कार्यक्रम मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुआ।
सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया २०२२ का खिताब
सिनी ने जहां मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता तो वहीं राजस्थान की रुबल शेखावत मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप बनीं। सिनी बहुत ही ज्यादा सुंदर हैं इसमें कोई शक नहीं वहीं जब वो इवेंट में सिल्वर हाई स्लिट गाउन में नजर आईं तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया।
सीएफए का कोर्स कर रही हैं सिनी शेट्टी
मालूम हो कि सिनी का जन्म मुंबई में हुआ है और वो वहीं पली-बढ़ी हैं लेकिन उनका पैतृक निवास कर्नाटक है। वो फाइनेंस में स्नातक हैं मौजूदा दौर में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट ( सीएफए) का कोर्स कर रही हैं। सिनी अब अब प्रतिष्ठित 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
31 सुंदरियों को पछाड़कर जीता खिताब
सिनी ने ये खिताब 31 सुंदरियों को पछाड़कर हासिल किया है। सिनी को डांस का शौक है और वो बहुत अच्छी भरतनाट्यम की डांसर भी हैं। उन्होंने इवेंट में अपनी एक डांस प्रस्तुति भी दी। अपने सक्सेस के पीछे अपने घरवालों का सपोर्ट बताने वाली सिनी काफी हंसमुख और हाजिर जवाब भी हैं।
मनीष पॉल ने शो की मेजबानी की
हु्स्न की इस महफिल में बॉलीवुड की कई नामीगिरामी हस्तियों ने शिरकत की, जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव , डीनो मोरिया ,कृति सेनन और लॉरेन गॉटलिब का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। मनीष पॉल ने शो की मेजबानी की तो वहीं मिस इंडिया जूरी पैनल में नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और मलाइका अरोड़ा जैसे कलाकार शामिल थे।
फिनाले का प्रसारण 17 जुलाई को कलर्स टीवी चैनल होगा
क्रिकेटर मिताली राज भी जूरी का हिस्सा थीं। इसके अलावा, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और श्यामक डावर भी पैनल का हिस्सा थे। मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का प्रसारण 17 जुलाई को कलर्स टीवी चैनल पर किया जाएगा।
कौन हैं सिनी शेट्टी
वहीं, अगर सिनी शेट्टी के बारे में बात करे, तो 21 साल की सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वह रहने वाली कर्नाटक की हैं। उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस की बैचलर डिग्री है। हमारी मिस इंडिया फिलहाल चार्टेड फानेंशियल एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं। बता दें, मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट किया जाएगा।
डांस की शौकीन हैं सिनी
आपको बता दें कि, सिनी को बचपन से ही डांस करने का बहुत शौक रहा है। उन्होंने चार साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र तक उन्होंने भरनाट्यम पूरा कर लिया था।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.