Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी कैनल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। शुक्रवार को सिलीगुड़ी शहर के निकट फूलबाड़ी कैनल में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों को सुबह फूलबाड़ी के महानंदा बैराज के लॉकगेट नंबर 7 में एक शव फंसा दिखा। फांसीदेवा थाने को घटना की सूचना दी गई। खबर मिलते ही फांसीदेवा थाने की पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 50 साल है।
बचावकर्मियों का प्रारंभिक अनुमान है कि शव 15 दिन पहले का हो सकता है। हालांकि, शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.