सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में, जहां से रोजाना सिलीगुड़ी से विभिन्न जिलों और राज्यों के लिए बसें रवाना होती हैं।
लेकिन यहां यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही देखने को मिल रही है। बसों में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाया जा रहा है और इतना ही नहीं, बस की छत पर भारी मात्रा में माल भी लोड किया जा रहा है।
नियमों को ताख पर रखकर ओवरलोडिंग
नियमों के मुताबिक इस तरह ओवरलोडिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है, फिर भी यह नजारा रोज देखने को मिलता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर कोई हादसा हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? यात्रियों की जान जोखिम में डालकर चल रही इन बसों पर अब सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
Post Views: 2