Home » देश » सिलीगुड़ी मेंआज फिर बंगाल में गजरेंगे पीएम मोदी, विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित, कावाखाली में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू

सिलीगुड़ी मेंआज फिर बंगाल में गजरेंगे पीएम मोदी, विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित, कावाखाली में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू

सिलीगुड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक बजे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक विशाल ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे। पीएम को सुनाने के लिए कावाखाली में लगों का हुजूम उमड़ा अभी से शुरू हो गया है। देर शाम. . .

सिलीगुड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक बजे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक विशाल ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे। पीएम को सुनाने के लिए कावाखाली में लगों का हुजूम उमड़ा अभी से शुरू हो गया है। देर शाम सिलीगुड़ी पहुंचकर PM ने रोड शो किया था और उनको देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी।
इस महीने के अंत में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए यह जनसभा बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस सभा में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। भाजपा इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए यह बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम कर रही है।

एक ही दिन में तीन बड़ी चुनावी रैलियां

इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक ही दिन में पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में तीन बड़ी चुनावी रैलियां की थीं। इन कार्यक्रमों के बाद शनिवार शाम को उन्होंने सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा में एक भव्य रोड शो किया। जब प्रधानमंत्री का काफिला सड़कों से गुजरा, तो हजारों लोग कतारों में खड़े हो गए। लोगों ने उत्साह के साथ मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।
शुरुआत में प्रधानमंत्री अपनी गाड़ी में आगे की सीट पर बैठकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। बाद में उन्होंने गाड़ी की खिड़की से बाहर झुककर समर्थकों का स्वागत किया। उनके हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ था। प्रधानमंत्री को अपने इतने करीब देखकर भीड़ का जोश और भी बढ़ गया।

भाजपा की 500 से ज्यादा रैलियां और सभाएं करने की योजना

भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए 500 से ज्यादा रैलियां और सभाएं करने की योजना बनाई है। पार्टी ने अपने बड़े केंद्रीय और राज्य स्तर के नेताओं को चुनाव मैदान में उतार दिया है। इसे हाल के वर्षों का सबसे आक्रामक चुनाव अभियान कहा जा रहा है। रैलियों के अलावा भाजपा 15 अप्रैल से हर दिन मीडिया वार्ता भी करेगी। इस दौरान पार्टी अपने घोषणापत्र की मुख्य बातों को जनता को बताएगी। इसमें जन कल्याण की योजनाएं, सांस्कृतिक पहचान, खेती में सुधार, महिला सशक्तिकरण और विकास के मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी।

दार्जिलिंग में BJP मजबूत, जलपाईगुड़ी में मुकाबला

दार्जिलिंग की सभी 5 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। जिले में 66% हिंदू और 24% बौद्ध आबादी है। पहाड़ों पर गोरखा पहचान की राजनीति चलती है, जबकि सिलीगुड़ी जैसे मैदानी इलाकों में शहरी मुद्दे और व्यापार मुख्य हैं।
वहीं, जलपाईगुड़ी की 7 में से 4 सीटों पर TMC और 3 पर BJP के विधायक हैं। राजबंशी और ST समुदाय यहां किंगमेकर रहे हैं। जिले में 82% हिंदू, 13% मुस्लिम और 3% ईसाई आबादी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम